हरियाणा प्रदेश के कई जिले पानी से हुए तर-बतर, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में आज फिर हुई बारिश शुरू
Haryana:हरियाणा प्रदेश में कल पूरा दिन मेगा रुक-रुक कर बरसते रहे। जिससे प्रदेश के कई जिले पानी से तर-बतर नजर आए। कल प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद और हिसार सहित कई जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग ने हरियाणा प्रदेश में पहले ही 11 और 12 जनवरी को बारिश का अलर्ट (rain alert in Haryana) जारी कर दिया था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में कल बारिश देखने को मिली। हालांकि कल किसी जिले से ओलावृष्टि की खबर सामने नहीं आई। आज भी दोपहर बाद प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है।
Also Read - Ambala News: तापमान के साथ बढ़ रही मुसीबत
यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में हुई बारिश शुरू
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज (12 जनवरी) प्रदेश के यमुनानगर और कुरुक्षेत्र जिले में 11:00 के बाद बारिश शुरू हो गई है। यमुनानगर और कुरुक्षेत्र जिले के अलावा प्रदेश के जींद, हिसार, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी और चरखी दादरी सहित कई जिलों में सुबह से काले बादल छाए हुए हैं।
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आज दोपहर बाद बारिश होने की आशंका जताई है। हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र के बस स्टैंड में कल बारिश के कारण पानी भरने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वही पूरा दिन रुक-रुक कर बारिश होने की वजह से तापमान में भी 6 डिग्री तक गिरावट आ गई।
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते आज 12 जनवरी को हरियाणा प्रदेश के कई जिलों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में आज 12 जनवरी को भी वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर दिखाई देगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के उत्तरी इलाके के 7 जिलों पानीपत, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद, अंबाला और पंचकूला सहीत हिसार, फतेहाबाद, सिरसा जिले में भी घने बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है।
वहीं कुछ क्षेत्रों में बारिश के दौरान ओलावृष्टि (hailstrom alert) भी हो सकती है। इसके अलावा अलग प्रदेश के लगभग सभी जिलों में आज बादलों के कारण धूप के दर्शन होने मुश्किल है।
हरियाणा के पड़ोसी राज्यों में इन दिनों पहाड़ों पर हो रही भारी बर्फबारी से आने वाले दिनों में प्रदेश में कोहरे, शीत लहर (Cold wave) की स्थिति देखने को भी मिलेगी।