Haryanaline_Logo

 आज रात से हरियाणा में बढ़ेगी मानसूनी गतिविधियां, इन जिलों में 15 अगस्त तक तेज बारिश का अलर्ट

 
Haryana Weather News
Whatsapp-Group

 

Haryana Weather News: हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से मानसून की गतिविधियां सुस्त पड़ गई है लेकिन आज रात से फिर से मानसून की रफ्तार देखने को मिलेगी। मौसम विभाग की माने तो आज रात से 15 अगस्त तक राज्य की अधिकतर जिलों में भारी बारिश होगी। 15 अगस्त तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में चमक गरज के साथ तूफानी बारिश होगी और तेज हवाएं चलेंगी।

 मानसूनी गतिविधियां होगी सक्रिय 

 मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर मदन खीचड़ ने बताया कि आज से राज्य में मानसूनी गतिविधियां बढ़ जाएगी और 15 अगस्त तक झमाझम बारिश होगा। राज्य में एक नया मानसूनी परिसंचरण बना हुआ है जिसकी वजह से राज्य में झमाझम बारिश होगी।

 

15 अगस्त तक बारिश का Alert

 मौसम विभाग के अनुसार 15 अगस्त तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होगी और हवाओं के साथ-साथ कई जगह पर ओलावृष्टि भी होगी। तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई है लेकिन बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

 

इन जिलों में 15 अगस्त तक झमाझम बारिश के आसार 

 मौसम विभाग ने अंबाला, करनाल, गुरुग्राम, हिसार नारनौल महेंद्रगढ़ सहित कई जिलों में 15 अगस्त तक झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बारिश होने से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी वहीं नारनौल महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि का अलर्ट भी जारी किया गया है।