हरियाणा में मानसून ताबड़तोड़ एंट्री! सिरसा अब भी रहेगा सूखा! आज 7 जिलों में भारी बारिश का Alert
Haryana Monsoon Update : हरियाणा में मानसून कि धमाकेदार एंट्री से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। बता दे कि पदेश में जुलाई के शरुवात में मॉनसून एक्टिव हो गया था। जिसके बाद लगातार कई जिलों में लगातार बारिश देखने को मिल रही है। वहीँ आने वाले दिनों में भी मौसम विभाग ने बारिश के आसार जताये है ,
हरियाणा के 7 जिलों में आज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने हरियाणा के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी। IMD की ताजा रिपोर्ट के अनुसार पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है। यहाँ गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। लेकिन अभी सिरसा को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली। प्रदेश में सबसे अधिक यहाँ का तापमान बना हुआ है , किसान और आमजन अभी भी बारिश वंचित है।
11 जुलाई तक मौसम में रहेगा उतार चढ़ाव

IMD के ताजा अपडेट में साफ हो गया है कि हरियाणा में अगले कुछ दिनों तक बारिश के आसार बने रहेंगें। प्रदेश का मौसम आगामी 11 जुलाई तक परिवर्तनशील बना रहेगा।
इन इलाकों में बारिश से सुहाना हुआ मौसम
बता दे कि तकरीबन पिछले 72 घंटों से रुक रुक कई जिलों में बारिश देखने को मिली है। वहीँ कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत में कई स्थानों पर अच्छी बारिश होने की संभावना है।
वहीं, झज्जर, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, जींद, भिवानी और चरखी दादरी के कुछ इलाकों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बूंदाबांदी हो सकती है। आने वाले दिनों में पुरे हरियाणा में मौसम को लेकर अच्छे संकेत मिल रहे है।
