हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, अगले 5 दिनों तक राज्य के इन जिलों में होगी भारी बारिश, देखें
Haryana Rain Alert : हरियाणा में मानसून एक बार फिर से पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को भी राज्य के तमाम जिलों में झमाझम बारिश हुई इससे राज्य का मौसम सुहाना हो गया। बारिश होने से सड़कों पर जल भराव देखने को मिला। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में हरियाणा के तमाम जिलों में भारी बारिश देखने को मिलेगी। आज शनिवार और रविवार को हरियाणा के 17 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
राज्य में पूरी तरह से सक्रिय हुआ मानसून
भारत के मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में मानसून एक बार फिर से पूरी तरह से सक्रिय हो गया है जिसके वजह से शुक्रवार को दोपहर के बाद अचानक राज्य में भारी बारिश हुई वहीं कई जिलों में आंधी तूफान की वजह से नुकसान भी हुआ है।
आने वाले दिनों में बढ़ेगी मानसूनी गतिविधियां
मौसम विभाग की मान्य तो आने वाले दिनों में राज्य में मानसून गतिविधियां बढ़ेगी। बीते शुक्रवार को हुई बारिश की वजह से गुरुग्राम रेवाड़ी सहित कई जिलों में सड़कों पर पानी भर गया है वहीं कई जिलों में फसलों को नुकसान हुआ है।
