Haryanaline_Logo

हरियाणा में मानसून की विदाई हुई शुरू, सितंबर महीने में 65% कम हुई बारिश 

 
Haryana Weather news
Whatsapp-Group

Monsoon Update Haryana: हरियाणा प्रदेश में अब मानसून के विदाई का समय आ गया है। प्रदेश में इस बार मानसून के सीजन में सामान्य से कम बारिश हुई है। कई जिलों में तो बारिश कम होने की वजह से फसलों को नुकसान भी पहुंचा है। मानसूनी बादल प्रदेश के विभिन्न जिलों में अब अलविदा कह कर लौट रहे हैं। इस बार मानसून के सीजन में सितंबर महीने में 65% बारिश कम हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिन में प्रदेश से मानसून की विदाई होने का अनुमान है। वहीं अगले तीन-चार दिनों में हरियाणा, पंजाब और राजस्थान से दक्षिण-पश्चिमी मानसून की वापसी हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ पश्चिमी विक्षोभ के पूर्व-उत्तर-पूर्व दिशा में आगे बढ़ाने की वजह से हरियाणा प्रदेश में 25 सितंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मानसून की विदाई (monsoon update Haryana) के बाद हरियाणा और दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में एक बार फिर तेज धूप के साथ पश्चिमी हवाओं के बढ़ने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार प्रदेश की कुछ हिस्सों में 29 और 30 सितंबर को एक बार फिर बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। 

हरियाणा के पानीपत जिले में इस बार 225 एमएम कम हुई बारिश 

प्रदेश के कई जिलों में इस बार मानसून के सीजन में कम बारिश हुई है। पानीपत जिले में मौसमी सिस्टम (weather update Panipat) के कमजोर होने के साथ ही रविवार से मानसून की विदाई शुरू हो गई। लेकिन इस बार पानीपत 225 एमएम कम बारिश के कारण सूखा रह गया। बता दें कि रविवार से हवाओं की दिशा बदलकर उत्तरी-पश्चिमी हो गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिन तक मौसम स्थिर रह सकता है।

हरियाणा में होने लगी दिन के तापमान में बढ़ोतरी और रात के तापमान में घटोतरी

हरियाणा प्रदेश के विभिन्न जिलों में रविवार की सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे। इस कारण सुबह करीब 7 बजे धूप खिल सकी। 5 से 7 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रही। सुबह हवा में ठंडक महसूस की गई। दोपहर को भी बादलों की आवाजाही होती रही। रविवार को हवा में नमी की मात्रा 90 प्रतिशत (Haryana Weather) से घटकर 70 प्रतिशत रह गई। इस कारण उमस ज्यादा परेशान नहीं कर सकी।

आज सोमवार को भी प्रदेश के जींद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद और चरखी दादरी सहित विभिन्न जिलों में धूप खिलने और साफ दिन रहने का अनुमान है। मानसून की विदाई के चलते हरियाणा प्रदेश में अब दिन का पारा बढ़ने लगा है और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।