हरियाणा में बारिश के साथ ओलावर्ष्टि का अलर्ट! निकाल लो रिजाइ गूदड़, मार्च कराएगा दिसम्बर का एहसास
Haryana Rain Alert: सुबह से ही प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। हल्की बूंदाबांदी से किसानों के चेहरे खिल उठे है। बता दे की बारिश से तापमान में गिरावट आएगी जिससे किसानों की गेहूं की फसल को फायदा पहुंचेगा। वहीँ कई जिलों में तेज हवा से किसानों की चिंता जरूर बढ़ी है। प्रदेश में आज सिरसा, फतेहाबाद और पानीपत में सुबह से बारिश हुई है। वहीं, पंचकूला में रातभर बारिश हुई है, और अभी बादल छाए हुए हैं।
हरियाणा के जिलों का तापमान गिरा
Also Read - Ambala News: तापमान के साथ बढ़ रही मुसीबत
बारिश होने से हरियाणा के अधिकतम तापमान में -7.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जो सामान्य से -3.6 डिग्री कम है। वहीं फरीदाबाद में सबसे ज्यादा 26.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इसके अलावा करनाल, कुरुक्षेत्र और रोहतक में तापमान 20 डिग्री से नीचे आ गया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बारिश का क्रम अभी 1 मार्च तक बना रहेगा। कृषि विज्ञानियों ने गेहूं की फसल में पानी न लगाने की सलाह किसानों को दी है। Haryana News
हवा व ओलावृष्टि से फसल को होगा नुकसान
बताया जा रहा है कि तेज हवा चलने और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अभी गेहूं की फसल की बालियां निकल रही हैं, जो उसे फायदा पहुंचाएगी। यदि ऐसा मौसम और तापमान बना रहा तो इस बार गेहूं की फसल काफी बेहतर होगी। Haryana Weather News