Movie prime

Kal Ka Mausam: मप्र में 2 दिन बाद मिलेगी लोगों को शीतलहर से राहत, राज्य के कई जिलों में न्यूनतम पारा चल रहा है 10 डिग्री के पास 

मध्य प्रदेश राज्य में शीत लहर से प्रदेश के कई शहरों और जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास चल रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश को अगले दो दिन तक शीतलहर (cold wave)से राहत मिलने के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। मध्य प्रदेश राज्य में नवंबर महीने की शुरुआत से ही ठंड (winter update MP) का कहर जारी है। वर्तमान में प्रदेश के दर्जन पर से अधिक जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या इसे नीचे चल रहा है।
 
MP WEATHER REPORT

MP Weather: मध्य प्रदेश राज्य में शीत लहर से प्रदेश के कई शहरों और जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास चल रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश को अगले दो दिन तक शीतलहर (cold wave)से राहत मिलने के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। मध्य प्रदेश राज्य में नवंबर महीने की शुरुआत से ही ठंड (winter update MP) का कहर जारी है। वर्तमान में प्रदेश के दर्जन पर से अधिक जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या इसे नीचे चल रहा है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के राजगढ़ शहर में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे कम दर्ज किया गया है। इसके अलावा पिछले 15 दिनों से प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal weather) सहित इंदौर, जबलपुर, रतलाम (Ratlam weather) और मंदसौर के साथ अन्य कई जिलों में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। प्रदेश में लगातार हो रही तापमान में गिरावट के चलते शिक्षा विभाग ने भी स्कूलों का टाइम टेबल चेंज (School time table change MP) कर दिया है। 

प्रदेश के लोगों को 2 दिन बाद मिलेगी ठंड से कुछ राहत 

उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर अब दिखने लगा है। मंदसौर सहित पश्चिमी मप्र में नवंबर की शुरुआत से ही ठंड (Mandsaur weather) का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार ठंड सामान्य से पहले शुरू हुई है और पूरे माह भर इसके तेज रहने की संभावना जताई गई है। रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जबकि दिन का पारा भी सामान्य से नीचे बना हुआ है। पिछले तीन दिनों का तापमान इसका सबसे बड़ा संकेत है। गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास और अधिकतम 25 डिग्री आसपास रहा।  वहीं मंदसौर में बुधवार को यह क्रमशः 10.3 और 25.2 डिग्री और मंगलवार को न्यूनतम 10.1 और अधिकतम 24.9 डिग्री रहा। यानी तापमान में मामूली बढ़ोतरी जरूर दिखी है लेकिन सुबह व शाम को ठंड (MP weather update) तेज असर है। कोहरा भी धीरे-धीरे बढ़ता दिख रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ठंडी उत्तरी हवाएं प्रदेश भर में सक्रिय हैं। इससे न्यूनतम तापमान नीचे बना हुआ है। अगले दो दिनों तक शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है। इसके बाद हवाओं की रफ्तार में गिरावट आने पर हल्की राहत संभव है। (Today MP weather update)