Haryanaline_Logo

हरियाणा के पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर समेत 10 जिलों में बारिश का अलर्ट, आज से फिर बदलेगा प्रदेश में मौसम 

मौसम विज्ञान केंद्र  ने उत्तर हरियाणा के 3 जिलों—पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर—में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।  वहीँ आज राज्य के 10 जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। 
 
हरियाणा में आज से फिर बदलेगा मौसम
Whatsapp-Group

Haryana Weather Forecast : हरियाणा में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है।  पिछले दिनों से रूठा मानसून एक बार फिर से रफ्तार पकड़ने वाला है। जिसके चलते कई जिलों में बारिश के आसार जताये जा रहे है। 

आज 10 जिलों में बदलेगा मौसम 

 मौसम विज्ञान केंद्र  ने उत्तर हरियाणा के 3 जिलों—पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर—में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।  वहीँ आज राज्य के 10 जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। 


IMD के ताजा अपडेट के अनुसार कल से मानसून की गतिविधियां और तेज होने वाली है जिसके चलते गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी 

बता दे की हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से मानसून रूठा हुआ जिसके चलते बारिश में  कमी आई है मैदानी इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

 बीते दिनों हिसार का तापमान सबसे अधिक दर्ज किया गया, जिससे यह राज्य का सबसे गर्म जिला रहा। आने वाले दिनों में गरज चमक के साथ बारिश का अनुमान है जिससे बारिश के आसार बढ़ रहे है वहीँ किसानों के लिए भी चिंता बढ़ सकती है।