Haryanaline_Logo

हरियाणा के सिरसा समेत 14 जिलों में बारिश का अलर्ट, देखें मौसम विभाग का पूर्वानुमान 

मौसम विभाग के अनुसार अब सिरसा का सूखा अब खत्म होने वाला है।  मौसम विभाग (IMD) ने स्थिति को देखते हुए सिरसा समेत राज्य के 14 जिलों में अलर्ट जारी किया है।
 
 14 जिलों में बारिश का अलर्ट
Whatsapp-Group

Haryana Weather Update :  हरियाणा में मानसून अब पूरी तरह चारों तरफ फ़ैल चूका है, जिसके चलते प्रदेश में लगातार तीसरे दिन भी भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में उत्तर हरियाणा के हिस्सों में मानसून और रफ्तार पकड़ेगा। विभाग ने 14 जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।


वहीँ मौसम विभाग के अनुसार अब सिरसा का सूखा अब खत्म होने वाला है।  मौसम विभाग (IMD) ने स्थिति को देखते हुए सिरसा समेत राज्य के 14 जिलों में अलर्ट जारी किया है।

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि बारिश के कारण भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी वहीँ किसानों कि फसलों को भरपूर लाभ मिलने वाला है। 

तापमान में गिरावट 

बता दे कि पिछले दिनों कि भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली राज्य में लगातार हो रही बारिश और ठंडी हवाओं के चलते दिन का अधिकतम तापमान औसतन 5.2°C तक नीचे आ गया है। Haryana Weather Update :

पिछले 24 घंटों में मौसम 

पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 94.0 mm बारिश गुरुग्राम में दर्ज की गई है।

 इसके बाद करनाल में 83.0 mm और बहादुरगढ़ में 78.6 mm बारिश दर्ज हुई।

पानीपत और पंचकूला सहित उत्तरी हिस्सों में सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी और रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है।


2 से 3 दिनों तक  का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ( IMD Update )के चंडीगढ़ केंद्र के मुताबिक, अगले 2 से 3 दिनों तक अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, पानीपत और सोनीपत समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश (Heavy Rain Alert)  होने की संभावना है।  Haryana Weather Update : हालांकि, सिरसा और फतेहाबाद जैसे पश्चिमी जिलों में मानसूनी गतिविधियां थोड़ी धीमी रह सकती हैं।