Haryanaline_Logo

Kal Ka Mausam: कल से लगातार तीन दिन हरियाणा में होगी बारिश, 14, 15 और 16 मार्च को बरसात का अलर्ट हुआ जारी 

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा प्रदेश में कल 14 मार्च से 16 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के लगभग सभी जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते बारिश से लोगों को गर्मी से राहत अवश्य मिलेगी। हरियाणा के अलावा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते पड़ोसी राज्य राजस्थान और पंजाब में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी हुआ है।
 
RAIN ALERT HARYANA
Whatsapp-Group

Rain Alert Haryana: मौसम विभाग ने हरियाणा प्रदेश में कल से लगातार तीन दिन बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के जींद, कैथल, हिसार, सिरसा सहित विभिन्न जिलों में आज दोपहर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण तेज हवाएं चल रही हैं और बादल छाए रहे। मौसम में हुआ यह बदलाव आने वाले अगले तीन दिनों तक लगातार देखने को मिलेगा। इस दौरान प्रदेश के लगभग सभी जिलों में हल्की से तेज बारिश होने का अनुमान है। डॉ चंद्रशेखर डागर, सीनियर साइंटिस्ट एच एयू, हिसार की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में 14 मार्च से लेकर 16 मार्च तक बारिश का मौसम बना रहेगा। इस दौरान चलने वाली 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाओं से गेहूं की फसलों को भी नुकसान हो सकता है। 

हरियाणा राज्य में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही तापमान में बढ़ोतरी के कारण गर्मी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आलम यह बना हुआ है कि मार्च के महीने में ही तापमान कुछ जिलों में 35 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। हालांकि आज मौसम में बदलाव होने के बाद गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। 

14 मार्च से 16 मार्च तक सक्रिय रहेगा पश्चिमी विक्षोभ 

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा प्रदेश में कल 14 मार्च से 16 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के लगभग सभी जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते बारिश से लोगों को गर्मी से राहत अवश्य मिलेगी। हरियाणा के अलावा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते पड़ोसी राज्य राजस्थान और पंजाब में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। जानकारी के अनुसार अगले तीन दिन प्रदेश के जींद, हिसार, फतेहाबाद, हांसी, रोहतक, चरखी दादरी, भिवानी, कैथल, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, नारनौल, करनाल, अंबाला, रेवाड़ी और झज्जर जिले में बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान प्रदेश के कुछ जिलों में माध्यम से तेज गति की हवाएं भी चल सकती हैं।