Hailstorm Alert Haryana: हरियाणा के 20 जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट हुआ जारी, किसानों के लिए आज और कल 2 दिन रहेंगे आफत भरे
Kal Ka Mausam: हरियाणा प्रदेश में कल मंगलवार की शाम से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। प्रदेश की सिरसा जिले में कल शाम से रुक-रुक कर लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने हरियाणा प्रदेश के लगभग 20 जिलों में आज और कल 2 दिन बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि आज दोपहर से हरियाणा प्रदेश के जींद, कैथल, भिवानी, चरखी दादरी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी सहित कई जिलों में बिजली की तेज गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई है। वहीं राजस्थान प्रदेश की सीमा से लगते सिरसा जिले में कुछ जगहों पर हल्की ओलावृष्टि की भी खबर सामने आई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज और कल 2 दिन प्रदेश के किसानों के लिए आफत भरे हो सकते हैं। इस दौरान ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भी नुकसान हो सकता है।
इन जिलों में बारिश के साथ मौसम विभाग ने ओलावृष्टि का अलर्ट किया जारी
हरियाणा प्रदेश में कल मंगलवार शाम को वेस्टर्न डिस्टर्बेस एक्टिव होने के बाद प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जिले में रात भर रुक रुक कर बारिश होती रही। वहीं दूसरी तरफ हरियाणा प्रदेश के जींद सहित लगभग एक दर्जन जिलों में आज सुबह से बारिश शुरू हुई। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के अनुसार आज और कल दो दिन प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी रहेगा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मुताबिक आज लगभग पूरे दिन प्रदेश के रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, पलवल, अंबाला, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा के अलावा महेंद्रगढ़, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल और पानीपत सहित 20 जिलों में बारिश के साथ बिजली कड़कने और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रिय होने के बाद प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश से किसानों की गेहूं की फसलों को काफी फायदा मिला है। वहीं दूसरी तरफ खराब मौसम के कारण ओलावृष्टि होने वाले नुकसान की भी किसानों को चिंता बनी हुई है।
