Haryanaline_Logo

Kal Ka Mausam: हरियाणा के कई जिलों में बारिश हुई शुरू, कल भी आंधी-तूफान बारिश और ओलावृष्टि का दौर रहेगा जारी 

मौसम विभाग ने हरियाणा प्रदेश के 16 जिलों में आज बारिश होने को लेकर अलर्ट (rain alert haryana) जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के 16 जिलों में आज हल्की से मध्यम गति से बरसात होने की संभावना है। आज कैथल, जींद, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, करनाल और कुरुक्षेत्र सहित भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नारनौल, नूह, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में कहीं-कहीं बूंदाबांदी और कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है। 
 
Whatsapp-Group

Hailstorm Alert Haryana: हरियाणा प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण आज कई जिलों में सुबह से बारिश शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के जींद, कैथल, हिसार सहित कई जिलों में सुबह से बूंदाबांदी के साथ बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कैथल, जींद, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, करनाल और कुरुक्षेत्र जिले में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से प्रदेश के मौसम में हुए बदलाव ने एक बार फिर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ा दी हैं। प्रदेश में हो रही बरसात और तेज हवाओं के कारण किसानों की गेहूं की फसलों को नुकसान होने की संभावना है। 

आज 16 जिलों में हो सकती है हल्की से मध्यम बारिश 

मौसम विभाग ने हरियाणा प्रदेश के 16 जिलों में आज बारिश होने को लेकर अलर्ट (rain alert haryana) जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के 16 जिलों में आज हल्की से मध्यम गति से बरसात होने की संभावना है। आज कैथल, जींद, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, करनाल और कुरुक्षेत्र सहित भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नारनौल, नूह, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में कहीं-कहीं बूंदाबांदी और कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है। 

प्रदेश में अगले 48 घंटे बरसात के साथ चल सकती हैं 60 किलोमीटर तक प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं 

हरियाणा प्रदेश में अगले 48 घंटे बारिश, ओलावृष्टि (hailstorm alert haryana) का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटा से लेकर 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से अगले 2 दिन तक किसानों को फसलों में दवा का छिड़काव और सिंचाई न करने की सलाह दी गई है। हरियाणा प्रदेश में पिछले 24 घंटे में सबसे गर्म नूंह जिला रहा। नूंह में अधिकतम तापमान 35 डिग्री की करीब पहुंच गया है।