Movie prime

Kal Ka Mausam: कोहरे की चादर में लिपटे हरियाणा के कई जिले, अगले दो दिन पड़ेगी हाड़ कंपा देने वाली ठंड 

हरियाणा प्रदेश के कई जिलों में आज अल सुबह से घने कोहरे की वजह से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राजस्थान सीमा से लगती प्रदेश की सिरसा जिले में आज सुबह से घनी धुंध के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के जींद, सोनीपत, पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, हिसार, फतेहाबाद, चरखी दादरी, भिवानी और गुरुग्राम सहित कई जिलों में अगले दो दिन कड़ाके की ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
 
KAL KA MAUSAM HARYANA

Cold Alert in Haryana: हरियाणा प्रदेश के कई जिलों में आज अल सुबह से घने कोहरे की वजह से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राजस्थान सीमा से लगती प्रदेश की सिरसा जिले में आज सुबह से घनी धुंध के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के जींद, सोनीपत, पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, हिसार, फतेहाबाद, चरखी दादरी, भिवानी और गुरुग्राम सहित कई जिलों में अगले दो दिन कड़ाके की ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में आज सोमवार को घने कोहरे के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 31 दिसंबर तक हरियाणा प्रदेश के अंदर बारिश का अनुमान नहीं है। हरियाणा प्रदेश में 31 दिसंबर से पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से नए साल का स्वागत बारिश से हो सकता है। 

जींद जिले में ठंड ने फिर पकड़ा जोर

जींद जिले में ठंड ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। आज सुबह से ही शहर से बाहर ग्रामीण क्षेत्रों में घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी महज 5 मीटर तक सिमट गई, जिससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज सोमवार को सुबह के समय सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। हाईवे और ग्रामीण संपर्क मागों पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर बेहद सावधानी से चलना पड़ा। कई स्थानों पर कामकाज के लिए निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

कृषि उपनिदेशक डॉ. गिरीश नागपाल ने बताया कि गेहूं और सरसों की फसल को कोहरे वाली ठंड से मजबूती मिलती है, जिससे उत्पादन बेहतर होने की संभावना रहती है। लगातार घना कोहरा और अत्यधिक नमी से फसलों में फंगल रोग भी बढ़ सकते हैं। किसानों को फसल की - नियमित निगरानी करनी चाहिए।

2 से 3 दिन तक तापमान में गिरावट की संभावना

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ सकता है। मौसम वैज्ञानिक राजेश कुमार का कहना है कि अगले 2-3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। सुबह और देर रात घने कोहरे की संभावना बनी रहेगी। दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिल सकती है। प्रशासन ने कोहरे के दौरान यात्रा करने से बचने और फॉग लाइट का प्रयोग की हिदायत दी है।

घने कोहरा छाने से दृश्यता 5 मीटर तक रही

जींद जिले के अलेवा क्षेत्र में आज सुबह से लगभग घना कोहरा छाया रहा। तीन दिनों से लगातार यही स्थिति बनी हुई है। वाहन चालकों व ग्रामीण पशुपालक के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। पशुपालक ग्रामीणों को पशुओं का चारा आदि लाने के लिए भी मौसम साफ होने का इंतजार करना पड़ रहा है। कोहरा छाया रहने के कारण सर्दी में एकाएक बढ़ोतरी होने के साथ ही कोहरे में दृश्यता भी 5 मीटर से कम रही।