HARYANA WEATHER: हरियाणा में कड़ाके की ठंड हुई शुरू, शीत लहर ने लोगों का जनजीवन किया प्रभावित

HARYANA TODAY WEATHER: हरियाणा प्रदेश में कड़ाके की ठंड शुरू हो चुकी है। प्रदेश के कई जिलों में आज शीतलहर का प्रकोप जारी है। हाल ही में बिते शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि ने राज्य में ठंड और बढ़ा दी है। प्रदेश में लगभग सभी जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है। बीते दिनों हुई ओलावृष्टि से कंपकंपाने वाली शीतलहर चल रही है। शीतलहर ने लोगों का जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित किया है। रविवार की छुट्टी के बाद प्रदेश में आज फिर से प्रदेश के सभी स्कूल खुले हैं। तेज ठंडी हवाओं से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। शीतलहर के कारण प्रदेश के बस अड्डों पर भी लोग कंपकंपाते नजर आए।
हरियाणा प्रदेश में 1 जनवरी से होगा स्कूलों में शीतकालीन अवकाश (WINTER HOLIDAY) शुरू
हरियाणा प्रदेश में लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए शिक्षा विभाग ने 1 जनवरी 2025 से 15 जनवरी 2025 तक प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश (SCHOOL HOLIDAY UPDATE) के आदेश जारी कर दिए हैं। हालांकि प्रदेश के कई निजी स्कूलों में लगातार बढ़ रही ठंड के कारण छोटे बच्चों की छुट्टियां 1 जनवरी से पहले ही कर दी है। वहीं बड़ी क्लास के बच्चों आज और कल स्कूल आना पड़ेगा और 1 जनवरी से इन्हें शीतकालीन अवकाश (WINTER SCHOOL HOLIDAY HARYANA) दिया जाएगा। प्रदेश में लगातार बढ़ रही ठंड से बच्चों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। इन दिनों शीतलहर के कारण कई बच्चे सर्दी-जुकाम की चपेट में आ रहे हैं और बीमार पड़ रहे हैं।
जींद जिले में नहीं हुए सूर्य देवता के दर्शन
जींद जिले में बढ़ती ठंड के कारण कल से लगातार दो दिनों से सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए हैं। पहाडों पर हुई बर्फबारी तथा जिले हुई बारिश के बाद अब चली ठंडी हवाओं (COLD WAVE) ने आमजन को बेहाल कर दिया है। जिले में रविवार सुबह से ही धुंध छाई रही। जिसके चलते वाहन चालकों को लाइट जला कर अपने गंतव्यों की तरफ रवाना होना पड़ा। वहीं तापमान में भी गिरावट आई। आज जिले में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक पहुंच गया है। इस समय जिले में 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीतलहर चल (COLD WAVE) रही है। शीत लहर और बादलों की वजह से जिले में आज और कल 2 दिन से सूर्य देवता के दर्शन नही हुए। मौसम विभाग के अनुसार आगे मौसम (WEATHER UPDATE) शुष्क तथा परिवर्तनशील बना रहेगा और ठंड में भी इजाफा होगा।