Rain Alert : राजस्थान में कड़ाके की ठंड, माउंट आबू में जमी बर्फ; दो दिन बाद बरसात का अलर्ट

Rain Alert : उत्तर से चलने वाली तेज रफ्तार से हवाओं ने राजस्थान के मौसम का मिजाज ही बदल दिया। बरहाल् राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हिल स्टेशन माउंट आबू पर झील पूरी तरह से बर्फ में जम चुकी है। पाठकों बता दें कि, यहां तापमान जीरो डिग्री पर पहुंच गया है। राज्य के अधिकत्तर जगहों में दिन में भी शीतलहर चल रही है।
मौसम विभाग ने दी कड़ी चेतावनी
राजस्थान के कई जगहों को लेकर मौसम विभाग नें कड़ी चेतावनी देते हुए बताया कि, प्रदेश में 20 व 21 जनवरी को फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से जयपुर, भरतपुर, बीकानेर व जोधपुर संभाग में बरसात हो सकती है। अगामी तीन दिनों तक प्रदेश में घने से अति घने कोहरे की भी चेतावनी जारी की गई है।
राजस्थान के इन क्षेत्रों में गिरा घना कोहरा
राजस्थान में बीते शुक्रवार को बीकानेर, जयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं घना कोहरा और ज्यादा ठंड दर्ज कि गई। वहीं पूर्वी राजस्थान कुछ स्थानों पर हल्की बरसात भी हुई। भरतपुर में सर्वाधिक 4 एमएम बरसात दर्ज की गई। वहीं बाड़मेर में सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 24.9 डिग्री दर्ज किया गया। सिरोही में भी न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया गया।
अजमेर में अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री रहा। वहीं निम्नतम न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री दर्ज किया गया। भीलवाड़ा में अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रहा। अलवर में अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री व न्यूनतम 7.5 डिग्री, जयपुर में अधिकतम 18.5 व न्यूनतम 7.8, पिलानी में अधिकतम 16.7 व न्यूनतम 6.4 डिग्री हासिल किया गया।