Movie prime

Kal Ka Mausam: मप्र में कल से शुरू होगी कड़ाके की ठंड, इंदौर सहित कई शहरों में तापमान पहुंचा 10 डिग्री से नीचे 

इंदौर में चार दशक बाद ऐसा होगा जब ठंड (weather update Indore) पूरे पांच महीने रहने वाली है। अक्टूबर में भी 31 दिनों में से 15 दिन ठंडे रहे थे। 43 साल बाद अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक चला गया था। इस बार भी नवंबर में ही पारा 7 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance update) गुजरने के बाद आसमान साफ हुआ है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलीं और नमी घटने से रेडिएशन कूलिंग बढ़ी। इसलिए रातों का तापमान रिकॉर्ड स्तर तक गिर गया।
 
MP KAL KA MAUSAM

MP Weather: मध्य प्रदेश में नवंबर महीने में ही कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। शीतलहर के कारण ठंड से कंपकंपी शुरू होने लगी है। प्रदेश में कल से ठंडी हवाओं के चलते कड़ाके की ठंड का दौरा शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश के कई शहरों में अगले 4 दिन तापमान में ओर भी गिरावट की संभावना है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं (cold wave update MP) ने मध्यप्रदेश को जकड़ लिया है। इस कारण शनिवार रात इंदौर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। न्यूनतम तापमान औसत से 9 डिग्री कम होकर 7 डिग्री दर्ज किया गया। गुना के समीप राजगढ़ में भी पारा 7 डिग्री रहा। राजस्थान तरफ से कंपकंपाने वाली हवा शाम होते ही चलना शुरू हो रही हैं। रात 8 बजे के बाद ठंड एकदम से तेज हो रही है। हालांकि दिन में सुबह 10 बजे के बाद धूप तेज महसूस हो रही है।

वहीं प्रदेश के अन्य बड़े शहर भी तीव्र शीतलहर (cold wave) की चपेट में रहे। रविवार को भोपाल और जबलपुर में भी तीव्र शीतलहर चली। भोपाल में न्यूनतम पारा 8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 8.3 डिग्री कम है। यह 84 साल में 12वीं बार है, जब नवंबर के महीने में भोपाल (Bhopal weather) में इतनी कड़ाके की ठंड पड़ी है। जबलपुर का 9.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रतलाम में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री (Ratlam weather update) दर्ज किया गया। शाजापुर जिले का गिरवर 6.6 डिग्री के साथ देश के मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा स्थान रहा।

इंदौर में चार दशक बाद 5 माह की ठंड रहेगी, अक्टूबर में 15 दिन ठंडे रहे

इंदौर में चार दशक बाद ऐसा होगा जब ठंड (weather update Indore) पूरे पांच महीने रहने वाली है। अक्टूबर में भी 31 दिनों में से 15 दिन ठंडे रहे थे। 43 साल बाद अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक चला गया था। इस बार भी नवंबर में ही पारा 7 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance update) गुजरने के बाद आसमान साफ हुआ है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलीं और नमी घटने से रेडिएशन कूलिंग बढ़ी। इसलिए रातों का तापमान रिकॉर्ड स्तर तक गिर गया।

प्रदेश के 7 शहरों में 10 से नीचे रात का पारा

प्रदेश में 7 ऐसे शहर रहे, जहां शनिवार रात को न्यूनतम तापमान इकाई के अंक में दर्ज किया गया। इंदौर 7, भोपाल 8 डिग्री, राजगढ़ 7, जबलपुर 9.8, रीवा 9.9, उमरिया 9.5, मलाजखंड 9.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। (Weather update MP)

अगले चार दिन और गिरेगा पारा

मौसम विशेषज्ञ एसके नायक बताते हैं कि फिलहाल ठंड में कमी आने के कोई आसार नहीं है। अगले 3 से 4 दिन शीतलहर (cold wave in MP) का असर जारी रहेगा। 10 से 15 नवंबर के बीच तापमान में और गिरावट के आसार हैं। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पारा सामान्य से 6 से 8 डिग्री के बीच रहा। (MP weather news)

MP WEATHER