Sirsa News: सिरसा जिले को प्रदूषण से मिली राहत, 7 दिन बाद रेड से ग्रीन जोन में पहुंच गया शहर
Sirsa News: सिरसा जिले में अब प्रदूषण से लोगों को राहत मिलनी शुरू हो गई। एक सप्ताह बाद रेड से ग्रीन जोन में सिरसा पहुंचा है। जहां एक सप्ताह पहले एक्यूआई (air quality index) 480 पहुंच गया। लेकिन अब 193 पहुंचने से आमजन को प्रदूषण से छुटकारा मिला है। शहर में अब सुबह व शाम को ठंड (winter updates Sirsa) का दौर शुरू हो चुका है। लगातार रात्रि तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।
हालांकि सुबह व शाम के समय हल्की धुंध के साथ शीतलहर (cold wave) का प्रभाव जारी है। बता दें कि पर्यावरण में जहां सप्ताह पहले प्रदूषण अत्याधिक पहुंच गया था। जिससे आंखों में जलन व सांस के मरीजों की संख्या अस्पतालों में बढ़ गई। वहीं मंगलवार को प्रदूषण का स्तर 193 दर्ज किया गया। सुबह व शाम को ठंडी हवाओं के कारण तापमान (Sirsa weather) में गिरावट जारी रहेगी। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री व अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री दर्ज किया गया।
आगे कैसा रहेगा मौसम...
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम (Haryana Weather) आमतौर पर मंगलवार तक खुश्क रहने की संभावना है। बुधवार को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा (Western disturbance update Haryana) में आएगा। इससे बादलवाई देखने को मिल सकती है। इसके कारण रात्रि तापमान में बढ़ोतरी मगर दिन का तापमान सामान्य या इससे कम रहता है। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है जिससे सुबह व शाम को हल्की ठंड रहने की संभावना है। सिरसा जिले में सुबह व शाम के समय हल्की धुंध के साथ शीतलहर (cold wave) का प्रभाव जारी है। बता दें कि पर्यावरण में जहां सप्ताह पहले प्रदूषण अत्याधिक पहुंच गया था। जिससे आंखों में जलन व सांस के मरीजों की संख्या अस्पतालों में बढ़ गई। वहीं मंगलवार को प्रदूषण का स्तर 193 दर्ज किया गया। (SIRSA NEWS)
