Haryanaline_Logo

अगले 2 घंटे में हरियाणा के इन 22 जिलों में होगी तूफानी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

 
Whatsapp-Group

Haryana Weather : पिछले कई दिनों से हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. हरियाणा के कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार सिरसा , हिसार और  फतेहाबाद  कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश होने की संभावना है.

महेंद्रगढ़, अंबाला में आंधी के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है. कई जिलों में तापमान 31°C जैसा महसूस होने के संभावना जताई जा रही हैं. मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के कई जिलों में गरज-चमक के साथ आसमानी बिजली गिरने की संभावना है.
 

करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, पलवल, नूंह व फरीदाबाद में  गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बरसात होने की संभावना है. 

7 जिलों जींद, रोहतक, भिवानी, हिसार, कैथल में 25-50 प्रतिशत और 2 जिलों सिरसा व फतेहाबाद में 25 प्रतिशत बरसात की संभावना है. सिरसा में आज सुबह ही बारिश बौछार देखने को मिली.