Haryana Weather Update : हरियाणा में इस दिन से फिर बदलेगा मौसम, ठंडी हवाओं से गिरेगा तापमान, बारिश के भी आसार, जानें ताजा अपडेट

Haryana Weather Update : हरियाणा में मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखा जा सकता है। वैसे प्रदेश में धुप से लोगों को अप्रेल महीने जैसा एहसास हो रहा है।
लेकिन आने वाले दिनों में हरियाणा के कई जिलों में ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट देखने को मिलने वाली है। वहीँ मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फरवरी में आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही रहेगा। कभी अचानक ठंड बढ़ जाएगी तो कभी गर्मी होगी।
हरियाणा में 12 फरवरी से चलेगी ठंढी हवाएं
अधिक जानकारी के लिए बता दे की आज प्रदेश में आंशिक बादल छा सकते हैं। उसके साथ कई इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना है। इससे दिन के तापमान में थोड़ी बहुत गिरावट भी देखि जा सकती है। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ेगा।
वहीँ मौसम विभाग के अनुसार 12 फरवरी के बाद उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट आ सकती है, जबकि सुबह और देर रात कुछ इलाकों में कोहरे का पुराना अंदाज भी देखने को मिल सकता है।
एकदम बढ़ेगी प्रदेश में गर्मी
अधिक जानकरी के लिए बता दे की मौसम विज्ञानियों के अनुसार दिन के तापमान में धीरे धीरे अब बढ़ोतरी दर्ज की जायगी जबकि आने वाले दिनों में दिन के तापमान में रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया जायगा। वहीँ फरवरी के अंत तक तापमान में भारी भरकम उछाल देखा जायगा जिससे लोगों को 2025 की पहली गर्मी का एहसास होने वाला है।