Haryanaline_Logo

हरियाणा में शीतलहर से पारा गिरा, मौसम विभाग ने किया 4 जनवरी तक कोहरे का अलर्ट जारी 

हरियाणा में घने कोहरे और तेज ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। सोमवार को प्रातः धुंध का आलम था, जो आज मंगलवार को भी जारी रहा। प्रदेश के कई जिलों में कड़कड़ाती ठंड से ठिठुरन इस कदर बढ़ गई है कि लोग घरों में दुबक गए हैं। बाजार देर से खुले और दुकानदारों ने अलाव जलाकर समय व्यतीत किया। हरियाणा प्रदेश में पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद आ रही उत्तरी हवा ने एक बार फिर प्रदेश के कई जिलों को सर्द बना दिया है।
 
The cold wave caused temperatures drop in Haryana
Whatsapp-Group

Haryana Weather: हरियाणा में घने कोहरे और तेज ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। सोमवार को प्रातः धुंध का आलम था, जो आज मंगलवार को भी जारी रहा। प्रदेश के कई जिलों में कड़कड़ाती ठंड से ठिठुरन इस कदर बढ़ गई है कि लोग घरों में दुबक गए हैं। बाजार देर से खुले और दुकानदारों ने अलाव जलाकर समय व्यतीत किया। बढ़ती सर्दी के कारण गर्म वस्त्रों की दुकान चाय की दुकानों पर तथा मूंगफली-रेवड़ी की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है। दुकानों पर, धुंध के चलते नेशनल हाइवे पर वाहन रेंगते नजर आए। वाहन चालकों को लाइट जलाकर रास्ता तय करना पड़ रहा है। 

उत्तरी सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड

हरियाणा प्रदेश में पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद आ रही उत्तरी हवा ने एक बार फिर प्रदेश के कई जिलों को सर्द बना दिया है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी तापमान में गिरावट आई। आज सुबह मंगलवार को हरियाणा प्रदेश के विभिन्न जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री की करीब पहुंच गया है। दिसंबर के आखिरी सप्ताह में सर्दी अपना असर दिखाने लगी है। वहीं गेहूं उत्पादक किसान इस मौसम को फसलों के लिए अच्छा बता रहे हैं। इसके अलावा ट्रेनें व बसें भी निर्धारित समय लेट चल रही हैं। वहीं बसों में फॉग लाइटें नहीं होने से चालकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 4 जनवरी तक जिले में धुंध छाई रहेगी।

5 घंटे लेट चल रही गोरखधाम एक्सप्रेस

धुंध के चलते ट्रेनें भी निर्धारित समय से लेट चल रही हैं। 12555 गोरखधाम एक्सप्रेस 5 घंटे 40 मिनट की देरी से, 14033 श्री गंगानगर एक्सप्रेस एक घंटा 34 मिनट, 14619 त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस 14 घंटे 6 मिनट, 14085 हरियाणा एक्सप्रेस 27 मिनट व 14731 किसान एक्सप्रेस 2 घंटा 33 मिनट देरी से चल रही है।

31 दिसंबर के बाद न्यूनतम पारे में और गिरावट आने के आसार

राज्य में 31 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील संभावित। इस दौरान एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव राज्य के ज्यादातर स्थानों पर बीच-बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित। इस दौरान नमी बढ़ने से ज्यादातर क्षेत्रों में पर अलसुबह व देर रात्रि धुंध भी रहने की संभावना है। 31 दिसंबर के बाद उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने से विशेषकर रात्रि तापमान में फिर से गिरावट की संभावना है।