Movie prime

Haryana Weather: हरियाणा में छाया सीजन का पहला कोहरा, धुंध की वजह से 152डी, एनएच 9 और जींद-गोहाना मार्ग पर हुए सड़क हादसे, देखें पूरी रिपोर्ट 

आज रविवार की सुबह हरियाणा प्रदेश के जींद, फतेहाबाद, हिसार, सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी, कैथल और सोनीपत सहित विभिन्न जिलों में घना कोहरा दिखाई दिया। प्रदेश के जींद जिले में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 5 मीटर से 10 मीटर तक दर्ज की गई। कम विजिबिलिटी होने के कारण आज सुबह जींद से गुजरने वाले 152 डी नेशनल हाईवे पर कई वाहन आपस में टकरा गए। जानकारी के अनुसार घने कोहरे की वजह से वाहनों में हुई भीषण भिड़ंत से कई यात्री घायल हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ नेशनल हाईवे 9 पर धुंध की वजह से वाहनों में टकराव होने के बाद घायल हुए लोगों को उपचार हेतु अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
 
The first fog of the season has blanketed Haryana

Kal Ka Mousam: हरियाणा प्रदेश में आज मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कल दिनभर बादल छाए रहने से जहां तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, वहीं रविवार देर रात से राज्य के कई जिलों में पहली बार घने कोहरे ने दस्तक दी। आज रविवार की सुबह हरियाणा प्रदेश के जींद, फतेहाबाद, हिसार, सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी, कैथल और सोनीपत सहित विभिन्न जिलों में घना कोहरा दिखाई दिया। प्रदेश के जींद जिले में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 5 मीटर से 10 मीटर तक दर्ज की गई। कम विजिबिलिटी होने के कारण आज सुबह जींद से गुजरने वाले 152 डी नेशनल हाईवे पर कई वाहन आपस में टकरा गए। जानकारी के अनुसार घने कोहरे की वजह से वाहनों में हुई भीषण भिड़ंत से कई यात्री घायल हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ नेशनल हाईवे 9 पर धुंध की वजह से वाहनों में टकराव होने के बाद घायल हुए लोगों को उपचार हेतु अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हरियाणा प्रदेश में सीजन के पहले कोहरे (Fog Update in Haryana) ने एक तरफ जहां किसानों के चहरों पर खुशी लौटने का काम किया है तो वहीं दूसरी तरफ विभिन्न जिलों से कई सड़क हादसे होने की खबर भी सामने आई है। 

जींद-गोहाना मार्ग पर बस और ट्रैक्टर ट्राली के बीच हुई भिड़ंत में कई लोग हुए घायल 

सर्दी के मौसम में कोहरे की शुरुआत होते ही सड़क हादसे होने भी शुरू हो गए हैं। आज सुबह-सुबह गोहाना से जींद आ रही प्राइवेट सहकारी समिति की बस और ट्रैक्टर ट्राली के बीच जिले के निडानी गांव के पास भीषण भिड़ंत होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जींद शहर से 10 किलोमीटर दूर निडानी गांव में हुए बस और ट्रैक्टर ट्राली के बीच सड़क हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं। सड़क हादसे के बाद घायल यात्रियों को निजी वाहनों और एंबुलेंस द्वारा जींद शहर स्थित सामान्य अस्पताल में उपचार हेतु दाखिल कराया गया है। जींद-गोहाना रोड़ पर हुए इस सड़क हादसे में प्राइवेट सहकारी समिति की बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। 

सड़क के बीचों-बीच खड़ी इंटो से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ी बस 

जींद गोहाना रोड पर निडानी गांव के पास आज रविवार की सुबह भीषण सड़क हादसे में गोहाना की ओर से आ रही एक प्राइवेट सहकारी समिति की बस इंट भट्टे के ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और बस में सवार कई यात्रियों को चोटें लगी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के अनुसार एक्सीडेंट के बाद  बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि जब बस निडानी गांव के पास पहुंचने वाली थी, तभी सड़क के बीचो-बीच खड़ी ईटों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली में ठुक गई। बस चालक घने कोहरे की वजह से रोड के बीचोंबीच खड़े ट्रैक्टर ट्राली को देख नहीं पाया और इसमें सीधी टक्कर हो गई। जिससे बस में सवाल का यात्रियों को चोट लगी।

JIND ROAD ACCIDANTE

हरियाणा प्रदेश में आने वाले दिनों में पड़ेगी तेज धुंध 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की रिपोर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में हरियाणा प्रदेश में तेज धुंध (Haryana weather) पड़ने के आसार हैं। इस दौरान राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में ओर भी गिरावट देखने को मिलेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार कल से हरियाणा प्रदेश (Kal Ka Mosam) के सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, अंबाला, करनाल, भिवानी और चरखी दादरी सहित विभिन्न जिलों में सुबह और शाम के समय के दौरान घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इस दौरान विजिबिलिटी में भारी कमी को देखते हुए वाहन चालकों को सफल न करने की सलाह भी दी है।