WEATHER UPDATE HARYANA: हरियाणा में पारा गिरकर पहुंचा 0.6 डिग्री पर, मौसम विभाग ने 16 जिलों को किया येलो अलर्ट जारी

WEATHER UPDATE HARYANA: हरियाणा प्रदेश में दिन प्रतिदिन कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। प्रदेश के कई जिलों में पारा (TEMPERATURE) गिरकर 0 से 5 डिग्री के बीच पहुंच चुका है। प्रदेश में लगातार पिछले 8 दिनों से शीतलहर का प्रकोप जारी है। शीतलहर (COLD WAVE) के कारण रात में अब कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। प्रदेश के हिसार जिले में इन दिनों सबसे अधिक ठंड पड़ रही है। हिसार में रात का पर जीरो डिग्री के पास पहुंच चुका है। आज मौसम विभाग (WEATHER UPDATE) के अनुसार हिसार जिले का तापमान 0.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में प्रदेश में तापमान में और भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
शीतलहर के चलते मौसम विभाग ने 16 जिलों में किया येलो अलर्ट जारी
हरियाणा प्रदेश में शीतलहर के कारण बढ़ती ठंड (WINTER UPDATE HARYANA) को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने इन जिलों में चेतावनी देते हुए आने वाले दिनों में शीत लहर (COLD WAVE IN HARYANA) के कारण ठंड बढ़ने का अनुमान लगाया है। हरियाणा प्रदेश के फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़,कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात,पलवल, सिरसा और रेवाड़ी सहित 16 जिलों में 10 से 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने की चेतावनी दी है। इसके अलावा प्रदेश के 6 जिलों में बादल छाए रहने की संभावना भी बताई गई है।
हिसार का पारा गिरकर पहुंचा 0 डिग्री के पास
हरियाणा प्रदेश में आज हिसार जिला सबसे ठंडा रहा। हिसार में पर गिरकर माइनस डिग्री के पास पहुंच चुका है। हिसार जिले में आज (सोमवार) को न्यूनतम तापमान (MINIMUM TEMPERATURE UPDATE) 0.6 डिग्री दर्ज किया गया। जिले में आज सुबह दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान सामान्य से -7.5 डिग्री कम है। हिसार के अलावा महेंद्रगढ़ में भी लगातार ठंड बढ़ रही है। महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में आज सुबह न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री दर्ज हुआ। प्रदेश में लगातार हो रही तापमान में गिरावट के चलते किसने की फसलों को भी भारी नुकसान हो रहा है। किसानों द्वारा सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ीआदि जिलों में सरसों की फसल की बुवाई काफी मात्रा की जाती है। अब दिन प्रतिदिन प्रदेश में हो रही तापमान में गिरावट के चलते किसानों को सरसों की फसल को पाला मारने का डर सताने लगा है। इसके अलावा प्रदेश में लगातार बढ़ रही ठंड के कारण बच्चों को भी स्कूल जाने के दौरान समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।