Haryanaline_Logo

Weather Alert: हिसार का न्यूनतम तापमान पहुंचा 2 डिग्री के करीब, मौसम विभाग ने इन जिलों में कड़ाके की ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट किया जारी 

हरियाणा प्रदेश में मौसम विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार अगले 4 दिन विभिन्न जिलों में रहने वाले लोगों को ठंड के डबल अटैक का सामना करना पड़ सकता है। प्रदेश के कई जिलों में साल के अंतिम चार दिनों में घना कोहरा और शीत लहर चलने की संभावना है। बता दें कि हरियाणा प्रदेश में हिसार जिले का तापमान 2.5 डिग्री के साथ सबसे कम दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान पलवल जिले का 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
HARYANA WEATHER
Whatsapp-Group

Haryana Weather: हरियाणा प्रदेश के हिसार जिले में रविवार की सुबह इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही। हिसार जिले में न्यूनतम तापमान लगभग 2 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग ने हरियाणा प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड और कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कड़ाके की सर्दी को लेकर मौसम विभाग ने हरियाणा प्रदेश के करीब 12 जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मौसम विभाग ने प्रदेश के बच्चों और बुजुर्गों से विशेष सावधानी बरतनी और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अपील की है।   

मौसम विभाग ने प्रदेश के इन जिलों में ठंड को लेकर किया ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी 

हरियाणा प्रदेश में मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ऑरेंज और येलो अलर्ट के अनुसार उत्तरी जिलों तथा जीटी बेल्ट के साथ लगते जिलों में अधिक ठंड पड़ने की संभावना बताई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सिरसा, भिवानी, हिसार, पंचकूला,  महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, चरखी दादरी और फतेहाबाद में ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में हरियाणा प्रदेश के कुरुक्षेत्र, कैथल, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत व सोनीपत में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान लगाया है। इसके अलावा जींद, रोहतक, फरीदाबाद, झज्जर और गुरुग्राम में भी शीतलहर के साथ घना कोहरा पड़ने की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

हरियाणा वाशियो को अगले 4 दिन करना पड़ेगा ठंड के डबल अटैक का सामना

हरियाणा प्रदेश में मौसम विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार अगले 4 दिन विभिन्न जिलों में रहने वाले लोगों को ठंड के डबल अटैक का सामना करना पड़ सकता है। प्रदेश के कई जिलों में साल के अंतिम चार दिनों में घना कोहरा और शीत लहर चलने की संभावना है। बता दें कि हरियाणा प्रदेश में हिसार जिले का तापमान 2.5 डिग्री के साथ सबसे कम दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान पलवल जिले का 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा प्रदेश में हिसार के अलावा गुरुग्राम में गिरावट के साथ दूसरे नंबर पर सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग द्वारा दी गई चेतावनी के अनुसार अगले चार दिन सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हो सकती है। इसलिए विभाग की ओर से प्रदेश में बच्चों के स्वास्थ्य और सर्दी के बचाव हेतु विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है।