Haryanaline_Logo

Sirsa weather: सिरसा शहर में न्यूनतम पारा 4 डिग्री पर पहुंचा, 8 जनवरी तक छाएगी धुंध

सिरसा शहर कड़ाके की ठंड की चपेट में है। आलम यह है कि पिछले तीन दिनों से सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए हैं, जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट आने लगी है। सोमवार को सुबह के समय धुंध छाई रही। 11 बजे के बाद धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। दिन में शीतलहर चलने से स्थिति खराब रही। लोगों ने अलाव और हीटर का सहारा लिया। 
 
The minimum temperature Sirsa city dropped 4 degrees
Whatsapp-Group

Weather Update: सिरसा शहर कड़ाके की ठंड की चपेट में है। आलम यह है कि पिछले तीन दिनों से सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए हैं, जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट आने लगी है। सोमवार को सुबह के समय धुंध छाई रही। 11 बजे के बाद धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। दिन में शीतलहर चलने से स्थिति खराब रही। लोगों ने अलाव और हीटर का सहारा लिया। 

उत्तरी हवाओं के साथ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई हे। पिछले एक सप्ताह में 7 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया। पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण 29 दिसंबर से मौसम ने करवट ले ली थी, तभी से लगातार बादल छाए हुए हैं। 10 से 12 किमी. की रफ्तार से उत्तरी हवाएं चल रही हैं। एक और दो जनवरी को हल्की बूंदाबांदी भी हुई थी। पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के बाद सोमवार को मौसम स्थिर हो गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 8 जनवरी तक कोहरे का प्रकोप रहेगा। इसमें कभी कम तो कभी ज्यादा कोहरा छाएगा। मौसम में हुए बदलाव के चलते धुंध व ओस फसलों के लिए काफी लाभदायक साबित हो रही हैं। इससे फसलें तेजी से विकास कर रही हैं। 

कोहरे के चलते दीवार तोड़कर ट्रॉला दुकान में घुसा

सुबह धुंध के कारण गांव बाजेकां में एक ट्रॉला दीवार तोड़कर दुकान में जा घुसा। गनीमत रही की दुकान उस समय बंद थी। सोमवार को सुबह 8 बजे धुंध गहराने से एक ट्रॉला दुकान में जा घुसा। इस दौरान ड्राइवर को आगे कुछ नहीं दिखने से हादसा हुआ। ग्रामीणों ने ड्राइवर को शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने बताया कि आम दिनों की भांति दुकान मालिक सुबह 15 मिनट लेट दुकान खोलने पहुंचा। दुकान मालिक को करीब 8 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

शीतलहर चलने से तापमान में और गिरावट के आसार

मौसम विभाग ने 8 जनवरी तक कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया है। वहीं तापमान में भी गिरावट आएगी। उत्तर-पश्चिमी दिशा से शीत हवाएं चलने से रात्रि के तापमान में गिरावट की संभावना है। अरब सागर से इस बार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्पन्न हुआ है, जो फिलहाल वर्षा कर पाने में सक्षम नहीं है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में आसमान में आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है।