Movie prime

Haryana Weather Update: हरियाणा के 7 जिलों में कोहरे के साथ कोल्ड वेव से बिगड़ेंगे हालात, 10 जनवरी से बारिश के आसार, जानें अपने शहर में आज कैसा रहेगा मौसम 

Haryanaline: हरियाणा में शीतलहर से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को राज्य के ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान 15 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया। वहीँ बात करें तो कल अंबाला और पानीपत में दिन सबसे ठंडे रहे। अंबाला का अधिकतम तापमान 13.3 और पानीपत का 14.1 डिग्री आँका गया है।
 
पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से 10 जनवरी की रात से हवाओं में बदलाव होगा
पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से 10 जनवरी की रात से हवाओं में बदलाव होगा

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम पूरी तरह बदल चूका है।  प्रदेश में कड़ाके के ठंढ के साथ अब शीतलहर और कोल्डवेव का डबल अटैक शरू हो गया है। बता दे की हरियाणा में कड़ाके के ठंढ ने लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया है।  प्रदेश में पिछले दिनों हुई ओलावर्ष्टि का असर अब देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के 7 जिलों में घने कोहरे के साथ ही कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। इनमें कुरुक्षेत्र, करनाल, जींद, पानीपत  अंबाला, कैथल और सोनीपत शामिल हैं।

पिछले 24 घंटे में तापमान में गिरावट 
हरियाणा में शीतलहर से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को राज्य के ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान 15 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया। वहीँ बात करें तो कल अंबाला और पानीपत में दिन सबसे ठंडे रहे। अंबाला का अधिकतम तापमान 13.3 और पानीपत का 14.1 डिग्री आँका गया है।

आने वाले दिनों में मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में अभी ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। आने वाले दिनों कोहरे का कहर अधिक देखने को मिलने वाला है। पहाड़ी हवाओं और धुंध के कारण आने वाले दिनों में पारा और अधिक गिरने की उम्मीद है।

रात के तापमान में इजाफा 
हरियाणा में कड़ाके की ठंढ के बिच एक ाची खबर आई है की प्रदेश में रात का तापमान में कुछ इजाफा हुआ है। बता दे की रात के तापमान में 0.9 डिग्री बढ़ोतरी हुई है। रात के तापमान की बात करें तो महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल की रातें सबसे ठंडी रहीं। यहां का पारा 7.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं दूसरे नंबर पर फरीदाबाद और हिसार में रात को तापमान 8.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इनके अलावा रोहतक, भिवानी, सिरसा, गुरुग्राम और सोनीपत जिले में तापमान 10 डिग्री से अधिक रहा। सिरसा में पिछले काफी दिनों से तापमान काफी कम था अब रात के तापमान में बढ़ोतरी देखि गई है। 

हरियाणा में 11-12 जनवरी को बारिश के आसार

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में 10 जनवरी तक मौसम खुश्क रहने के आसार हैं। इस दौरान उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान राज्य के कुछ एक क्षेत्रों में सुबह धुंध छाएगी, लेकिन एक और पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से 10 जनवरी की रात से हवाओं में बदलाव होगा।

उत्तर पूर्वी हवाएं चलने से 11 व 12 जनवरी को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान राज्य के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है, लेकिन 13 जनवरी से मौसम खुश्क रहेगा, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिलेगी।