Movie prime

Weather Update: सिरसा जिले में धूप खिलने से मिली राहत, न्यूनतम पारा 4 डिग्री पहुंचा

सिरसा जिले में शनिवार को अचानक मौसम बदला हुआ देखने का मिला। सुबह उठते ही मौसम साफ और धूप निकल आई। इससे कड़ाके की ठंड से एक बार राहत मिली है। जिससे दिन का तापमान 18 डिग्री तक पहुंच गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते दिनों न्यूनतम पारा 1 डिग्री तक गिर जाने से जहां फसलें पाले की चपेट में आने लगी थीं, वहीं जनजीवन भी पूरी तरह से ठिठुर गया था। 
 
The sunshine brought relief in Sirsa district

Sirsa News: सिरसा जिले में शनिवार को अचानक मौसम बदला हुआ देखने का मिला। सुबह उठते ही मौसम साफ और धूप निकल आई। इससे कड़ाके की ठंड से एक बार राहत मिली है। जिससे दिन का तापमान 18 डिग्री तक पहुंच गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते दिनों न्यूनतम पारा 1 डिग्री तक गिर जाने से जहां फसलें पाले की चपेट में आने लगी थीं, वहीं जनजीवन भी पूरी तरह से ठिठुर गया था। 

अत्यधिक ठंड को देखते हुए शिक्षा विभाग ने प्रदेशभर के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश (winter holiday extend) बढ़ा दिए थे। अब तापमान में आंशिक सुधार होने से आमजन ने राहत की सांस ली है। हालांकि सुबह और शाम के समय अभी भी ठंड का असर बना हुआ है। कृषि विशेषज्ञ डॉ. विनीता राजपूत ने बताया कि तापमान में बढ़ोतरी से पाले का खतरा फिलहाल कम हुआ है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि वे फसलों पर सल्फर का छिड़काव करें, हल्की सिंचाई करें।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री और अधिकतम पारा 16 से 18 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। वहीं 19 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में एक बार फिर बदलाव आ सकता है।