Movie prime

Weather Update: सिरसा सहित हरियाणा के चार शहरों का तापमान पहुंचा शिमला से भी कम, मौसम विभाग ने 17 जिलों को किया अलर्ट जारी

हरियाणा प्रदेश के हिसार जिले में पारा गिरकर माइनस डिग्री के करीब पहुंच चुका है। हिसार सहित प्रदेश के 5 शहरों का तापमान गिरावट के साथ शिमला से भी कम दर्ज किया गया है। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। जबकि हिसार जिले में गिरकर 1.5 के पास पहुंच चुका है। हिसार के अलावा नारनौल में न्यूनतम तापमान 3.8 और महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 4.2  डिग्री दर्ज किया गया।
 
HARYANA TODAY WEATHER
मौसम विभाग ने हरियाणा प्रदेश के 17 शहरों में शीतलहर का किया येलो अलर्ट जारी 

Weather Update: हरियाणा प्रदेश के लगभग सभी जिलों में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने भी प्रदेश के 17 जिलों को आने वाले दिनों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। हरियाणा प्रदेश के राजस्थान की सीमा से लगते सिरसा सहित चार जिलों में तापमान गिरकर शिमला से भी कम हो गया है। प्रदेश के सिरसा, हिसार, नारनौल और भिवानी में पारा जमाव बिंदु के नजदीक जा रहा है। ठंड बढने से प्रदेश के सिरसा, हिसार सहित चार जिलों में ग्रामीण क्षेत्र के इलाकों में पाला जमना शुरू हो गया है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में भी प्रदेश में ठंड से राहत की कोई उम्मीद दिखाई नहीं दे रही है।

हिसार का पर पहुंचा गिरावट के साथ माइनस के करीब

HARYANA WEATHER

हरियाणा प्रदेश के हिसार जिले में पारा गिरकर माइनस डिग्री के करीब पहुंच चुका है। हिसार सहित प्रदेश के 5 शहरों का तापमान गिरावट के साथ शिमला से भी कम दर्ज किया गया है। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। जबकि हिसार जिले में गिरकर 1.5 के पास पहुंच चुका है। हिसार के अलावा नारनौल में न्यूनतम तापमान 3.8 और महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 4.2  डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा सोनीपत में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री और सिरसा व यमुनानगर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है।

हरियाणा के कई इलाकों में धुंध पड़नी हुई शुरू

हरियाणा प्रदेश में जैसे-जैसे दिसंबर महीना आगे बढ़ रहा है पैसे वैसे ठंड भी बढ़ती जा रहीहै। प्रदेश के कई शहरों में तापमान जमाव बिंदु की तरफ बढ़ रहा है। वहीं आज सुबह से महेंद्रगढ़ सहित कई क्षेत्रों में हल्की धुंध भी पड़नी शुरू हो गई है। आज दोपहर से सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, करनाल, पंचकूला, पानीपत और जींद शहर में तेज गति से ठंडी हवाएं चल रही हैं।

मौसम विभाग ने हरियाणा प्रदेश के 17 शहरों में शीतलहर का किया येलो अलर्ट जारी 

मौसम विभाग में बढ़ती ठंड को देखते हुए हरियाणा प्रदेश के 17 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह से ही शीतलहर के कारण ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट आने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़,  सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी सहित प्रदेश के 17 शहरों में शीतलहर (COLD WAVE) चलने का येलो अलर्ट जारी किया हैं।