Haryanaline_Logo

Haryana Weather: हरियाणा में बदलाव मौसम, कई जिलों में छाए घने बादल, इन जिलों में हो सकती है आज बारिश 

हरियाणा प्रदेश में आज अल सुबह से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार सहित कई जिलों में आज सुबह से आसमान में घने बादल दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग चंडीगढ़ द्वारा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राजस्थान की सीमा से लगता सिरसा, फतेहाबाद, हिसार सहित विभिन्न जिलों में आज बारिश का आसार बताए हैं।
 
HARYANA WEATHER CHANGE UPDATE
Whatsapp-Group

Rain Update Haryana: हरियाणा प्रदेश में आज अल सुबह से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार सहित कई जिलों में आज सुबह से आसमान में घने बादल दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग चंडीगढ़ द्वारा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राजस्थान की सीमा से लगता सिरसा, फतेहाबाद, हिसार सहित विभिन्न जिलों में आज बारिश का आसार बताए हैं। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज जींद, कैथल, सोनीपत, पानीपत, चरखी दादरी और भिवानी में भी बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। प्रदेश में पिछले दो दिनों से शीतलहर चलने के साथ-साथ धूप निकलने से लोगों ने ठंड से रात की सांस ली है। 

जींद में धूप ने दी लोगों को ठंड से राहत 

हरियाणा प्रदेश के जींद जिले में कल सुबह से धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। गुरुवार को मौसम ने राहत देने वाला रूप दिखाया। सुबह से ही खिली तेज धूप का लोगों ने आनंद लिया। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा। यह तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री कम था, जिससे मौसम ने ठंडी हवा के साथ करारी धूप का अहसास दिलाया।
सुबह-सुबह घरों से निकलते ही लोगों ने हल्की धूप में सैर का आनंद लिया। बच्चे स्कूल जाते समय और बुजुर्ग पार्क में टहलते समय ठंडी हवा के साथ सूर्य की हल्की गर्माहट का मजा ले रहे थे। दुकानदारों ने भी इस मौसम का लाभ उठाया और बाजारों में हलचल देखी गई। सब्जी और फल मंडियों में भी रौनक लौट आई, क्योंकि मौसम ने खरीदारी करने वालों को बाहर आने के लिए प्रेरित किया।

बाजारों में दिखी रौनक 

शहर में इस मौसम ने न केवल लोगों को राहत दी बल्कि बाजारों और सार्वजनिक जगहों पर भी हलचल बढ़ा दी। चाय की दुकानों पर लोग मौसम का आनंद लेते नजर आए, तो वहीं पाकों में परिवार और बच्चों ने सुबह की सैर का लुत्फ उठाया। विशेषज्ञों का कहना है कि यह मौसम स्वास्थ्य के लिए भी अनुकूल है।

किसानों को भी राहत

किसानों के चेहरे भी मौसम की इस बदलती रवानी से खिल उठे। खेतों में काम कर रहे किसानों ने कहा कि ठंडी हवा और हल्की धूप से काम करने में राहत मिली है। मौसम विभाग ने हालांकि अगले सात दिन के लिए घने कोहरे की संभावना जताई है। इसके चलते लोगों को सुबह और शाम के समय वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।