Movie prime

जींद में आज सुबह मौसम रहा साफ, कोहरा नदारद, न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट, बादलों ने रोकी धूप

हरियाणा प्रदेश के जींद जिले में आज बादल छाए रहने की वजह से सुबह से मौसम साफ रहा। जिले में आज शनिवार 3 जनवरी को सुबह मौसम साफ रहा और कोहरे से पूरी तरह राहत देखने को मिली। सुबह से दृश्यता सामान्य बनी रही, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि ठंड का असर बरकरार रहा। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और यह 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
 
JIND WEATHER REPORT TODAY

Jind Weather Report Today:  हरियाणा प्रदेश के जींद जिले में आज बादल छाए रहने की वजह से सुबह से मौसम साफ रहा। जिले में आज शनिवार 3 जनवरी को सुबह मौसम साफ रहा और कोहरे से पूरी तरह राहत देखने को मिली। सुबह से दृश्यता सामान्य बनी रही, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि ठंड का असर बरकरार रहा। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और यह 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

सुबह से ही आसमान में छाए रहे बादल, जिस कारण दिनभर धूप
 
जींद जिले में आज सुबह से बादल छाए रहने के कारण अब तक धूप नहीं निकल सकी। बादलों की वजह से ठंडक का असर बना रहा और लोगों को सर्द मौसम का सामना करना पड़ा। खासकर सुबह और शाम के समय ठिठुरन ज्यादा महसूस की गई। ठंडी हवाओं के चलते लोग गर्म कपड़ों में नजर आए।

मौसम वैज्ञानिक राजेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर बना हुआ है, जिसके कारण बादलों की आवाजाही देखी जा रही है। इसी वजह से तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा है। हालांकि कुछ स्थानों पर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है। कोहरे की स्थिति फिलहाल सामान्य है और घने कोहरे के आसार नहीं हैं, हालांकि सुबह के समय हल्की धुंध बन सकती है। उन्होंने लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है। अगले 24 से 48 घंटों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना। अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। सुबह के समय हल्की धुंध बनने के आसार हैं।