आज रात से बदलेगा मौसम! हरियाणा के इन 6 जिलों में बारिश का अलर्ट, 16 जिलों में उमस भरी गर्मी करेगी परेशान
Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। राज्य में आज रात से मौसम का मिजाज बदलेगा और राज्य के कई जिलों में बारिश होगी। वही मौसम वैज्ञानिकों की माने तो राज्य के ज्यादातर जिलों में बारिश की संभावना बन रही है वहीं कई जिलों में गर्मी के वजह से भी लोगों की परेशानियां बढ़ेगी।
मौसम विभाग के अनुसार आज रात से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और हिसार पानीपत अंबाला करनाल में हल्की बारिश होगी जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा।
हिसार में सबसे ज्यादा तापमान
हरियाणा में सबसे ज्यादा तापमान हिसार जिले का दर्ज किया गया है। हिसार जिले में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच चुका है। वही महेंद्रगढ़ और अन्य जिलों में भी तापमान काफी ज्यादा बढ़ चुका है।
महेंद्रगढ़ में लगातार बढ़ती गर्मी का असर फसलों पर दिख रहा है ज्वार और बाजरे की फसल अब गर्मी से सुख कर जलने लगी है।
