Haryanaline_Logo

बिगड़ेगा मौसम! अगले 2 घंटे में चमक गरज के साथ हरियाणा के इन जिलों में होगी तेज बारिश, Alert जारी 

 
Haryana weather
Whatsapp-Group

 

Haryana heavy rain alert : हरियाणा में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्य के कई जिलों में चमक गरज के साथ तेज बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के द्वारा जारी किया गया है। अगले 2 घंटे में राज्य के कई जिलों में तूफानी बारिश शुरू होने वाली है जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और गर्मी से निजात मिलेगी।

 इन जिलों में होगी बारिश

 आज रात से हरियाणा के रेवाड़ी महेंद्रगढ़ नारनौल सिरसा हिसार गुरुग्राम सहित कई जिलों में मौसम का मिजाज बदलेगा और झमाझम बारिश होगी। इन जिलों में बारिश के साथ-साथ आंधी चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है।

 दो दिनों बाद मानसून पर लगेगा ब्रेक 

 मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिनों के बाद राज्य में मानसून पर ब्रेक लग जाएगा। राज्य में झमाझम बारिश पर ब्रेक लगने से एक बार फिर से गर्मी का प्रकोप बढ़ जाएगा।

 

 फिर बढ़ेगा तापमान

 राज्य में एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग की माने तो गुरुग्राम सिरसा हिसार सहित कई जिलों में गर्मी चरम पर पहुंचने वाला। अगले दो दिनों के बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी और गर्मी काफी बढ़ जाएगी।