फिर एक्टिव होगा नया सिस्टम! 25 सितंबर से हरियाणा में शुरू होगा झमाझम बारिश का दौर, देखें IMD का ताजा अपडेट
Haryana Weather News: गर्मी से परेशान हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। राज्य में एक बार फिर से नया सिस्टम एक्टिव होने वाला है। 25 सितंबर को हरियाणा में एक नया सिस्टम एक्टिव होगा जिसके बाद राज्य में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। 28 सितंबर तक हरियाणा के तमाम राज्यों में बारिश होगी जिससे लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलेगी।
मानसून की विदाई जल्द होने वाली है हालांकि राज्य में फिर से नया सिस्टम एक्टिव होने वाला है जिसकी वजह से झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 27 और 28 सितंबर तक हरियाणा में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके वजह से हरियाणा के साथ-साथ दिल्ली और एनसीआर में भी बारिश होगी।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल के कड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है वही राजस्थान के ऊपर प्रती चक्रवात बनने से राज्य में एक बार फिर से मानसूनी स्थिति अब वापस आ रही है।
28 सितंबर तक होगी बारिश
हरियाणा के कई जिलों में 28 सितंबर तक झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सबसे अधिक बारिश इस दौरान हिसार नारनौल रेवाड़ी महेंद्रगढ़ सहित कई जिलों में दर्ज की जाएगी। झमाझम बारिश होने से राज्य के लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलेगी वहीं दूसरी तरफ राज्य के किसानों को भी काफी फायदा होगा।
