Movie prime

 WEATHER UPDATE HARYANA: हरियाणा में 23 से 29 दिसंबर के बीच हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी 

Haryana Mousam Update: मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश केंद्र 23 दिसंबर से 29 दिसंबर तक कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।

 
प्रदेश में लगातार पिछले 12 दिनों से शीत लहर का प्रकोप जारी है। प्रदेश में आए दिन शीतलहर के चलते ठंड बढ़ रही है।

WEATHER UPDATE HARYANA: हरियाणा प्रदेश में 23 दिसंबर से 29 दिसंबर तक मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश केंद्र 23 दिसंबर से 29 दिसंबर तक कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।

प्रदेश में अगर मौसम विभाग द्वारा बताए गए समय अनुसार बारिश होती है तो सबसे अधिक फायदा किसानों को मिलेगा। किसने की गेहूं और सरसों की फसल इन दिनों लगातार बढ़ रही ठंड के चलते खराब हो रही हैं। ऐसे में अगर बारिश होती है तो किसानों को कुछ राहत मिलेगी। 

प्रदेश में पिछले 12 दिनों से लगातार चल रही है शीत लहरें 


 हरियाणा प्रदेश में लगातार पिछले 12 दिनों से शीत लहर का प्रकोप जारी है। प्रदेश में आए दिन शीतलहर के चलते ठंड बढ़ रही है। वहीं अब प्रदेश के कुछ जिलों में कोहरा के पड़ने से ठंड भी बढ़ने लगी है। शीतलहर के कारण हरियाणा प्रदेश के हिसार जिले में न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री के पास पहुंच गया था।

हिसार के साथ-साथ महेंद्रगढ़ और सिरसा जिले में भी कड़ाके की ठंड के चलते तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। शीतकालीन लहर के कारण हरियाणा प्रदेश के साथ-साथ राजस्थान और पंजाब में भी लगातार ठंड बढ रही है।

राजस्थान प्रदेश के चुरू, सीकर और करौली में न्यूनतम तापमान माइनस डिग्री के करीब पहुंच चुका है। वहीं पंजाब के भी कई जिलों में तापमान 0 से 4 डिग्री के बीच चल रहा है।

29 दिसंबर के बाद और भी बढ़ेगी प्रदेश में ठंड 

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण आज से 29 दिसंबर तक बूंदाबांदी के साथ कई जिलों में बारिश होने की भी संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते अगर प्रदेश में बारिश होती है तो आने वाले दिनों में ठंड और भी बढ़ जाएगी। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश के अंदर 29 दिसंबर के बाद ठंड में और भी बढ़ोतरी होगी।

वही प्रदेश में लगातार बढ़ती ठंड के कारण शिक्षा विभाग ने स्कूली बच्चों का शीतकालीन अवकाश 1 जनवरी से 15 जनवरी तक घोषित कर दिया है

FROM AROUND THE WEB

News Hub