Haryanaline_Logo

Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर होगी झमाझम बारिश, जानें आज कैसा रहेगा आपके वहां मौसम 

 Haryanaline: जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, सोनीपत, सिरसा, फतेहाबाद, पानीपत, यमुनानगर और पंचकूला में भी धुंध छाई रहेगी। ऐसे में वाहन चालकों के लिए आअज काफी परेशानी होने वाली है। 
 
Whatsapp-Group

Haryana Weather Update: हरियाणा में कड़ाके की ठंढ का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के 4 जिलों में आज घनी धुंध पड़ेगी। मौसम विभाग ने अंबाला, करनाल, कुरूक्षेत्र और कैथल के लिए धुंध का अलर्ट जारी किया है।

 

 जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, सोनीपत, सिरसा, फतेहाबाद, पानीपत, यमुनानगर और पंचकूला में भी धुंध छाई रहेगी। ऐसे में वाहन चालकों के लिए आअज काफी परेशानी होने वाली है। 

वहीं महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में आज मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा और कोहरे से काफी हद तक राहत देखने को मिल सकती है।  


हरियाणा में पिछले 24 घंटे में मौसम 
अधिक जानकारी के लिए बता दे की मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार, 8 जनवरी को भिवानी की रातें सबसे ठंडी रहीं। यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में सभी शहरों कोड वेव का कहर देखने को मिल रहा है। 

वहीं अंबाला और नारनौल में दिन में सबसे कम तापमान रहा। अंबाला का अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस और नारनौल का अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री रहा।

हरियाणा में 11-12 जनवरी को बारिश के आसार
 हरियाणा में मौसम एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। बता दे की मौसम विभाग के मुताबिक 10 जनवरी की रात से मौसम बदलेगा। 11 जनवरी को प्रदेश में बिजली कड़कने के साथ बारिश होगी।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कल तक मौसम खुश्क रहेगा लेकिन उत्तरी और उत्तर–पश्चिमी हवाओं की वजह से रात का तापमान और गिरेगा। 

सुबह के समय धुंध रहेगी। हालांकि 10 जनवरी की रात से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से हवाओं की दिशा बदलेगी। जिससे 11–12 जनवरी को मौसम बदलेगा। इस दौरान राज्य में हल्की से मध्यम बारिश होगी। हालांकि अभी ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं।