Movie prime

Haryana Rain Alert: हरियाणा के 5 जिलों मे होगी आज झमाझम बारिश, 11 जिलों के लिए धुंध का अलर्ट जारी, मैप द्वारा समझें आज की मौसम रिपोर्ट 

Haryanaline: मौसम विभाग के माने तो आज हरियाणा के 5 जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश के भी आसार बन रहे हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस ( Western Disturbance Active)  एक्टिव होने से आज प्रदेश के अधिकांश जिलों, खासकर उत्तरी हरियाणा में मौसम में बदलाव दिखेगा। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल में मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार हैं।
 
लगातार धुंध और पहाड़ों से 8 से 10 किलाेमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के कारण पारा और निचे आएगा और ठंढ का कहर और ज्यादा बढ़ेगा।
लगातार धुंध और पहाड़ों से 8 से 10 किलाेमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के कारण पारा और निचे आएगा और ठंढ का कहर और ज्यादा बढ़ेगा।

Haryana Rain Alert: हरियाणा में कोहरे के साथ शीतलहर का कहर जारी है।  दिन और रात में ठंडी हवाओं ने लोगों को दुबकने के लिए मजबूर कर दिया है। बता दे की मौसम विभाग ने आज 11 जिलों में डेंस फॉग ( Havey Fog Alert) का यलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में धुंध का अलर्ट है उनमें हिसार, जींद,करनाल, रोहतक, भिवानी, रेवाड़ी  पानीपत, सोनीपत, महेंद्रगढ़, पलवल और चरखी दादरी जिले शामिल हैं।

हरियाणा में आज बारिश के आसार 
मौसम विभाग के माने तो आज हरियाणा के 5 जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश के भी आसार बन रहे हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस ( Western Disturbance Active)  एक्टिव होने से आज प्रदेश के अधिकांश जिलों, खासकर उत्तरी हरियाणा में मौसम में बदलाव दिखेगा। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल में मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार हैं। जबकि अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

हरियाणा के इन जिलों (हरे रंग में दिख रहे) में बारिश के आसार बन रहे हैं।

लगातार धुंध और पहाड़ों से 8 से 10 किलाेमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के कारण पारा और निचे आएगा और ठंढ का कहर और ज्यादा बढ़ेगा। बता दे की पिछले 

पिछले 24 घंटे में हरियाणा का मौसम 
24 घंटे के दौरान दिन के तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट आई है।रविवार को हिसार, जींद, और फरीदाबाद के दिन सबसे ठंडे रहे। हिसार का अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री रहा, जबकि जींद और फरीदाबाद का 13.9 डिग्री टेंपरेचर रिकॉर्ड किया गया।

बारिश बनेगी किसानों के लिए दुविधा 
यति तेज हवाओं के साथ बारिश होती है तो किसानों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। बता दे की हरियाणा में पिछले दिनों बारिश और ओलावृष्टि (Hailstrom)  के कारण 949 गांवों के 13 हजार किसानों की सरसों, चना, गेहूं और सब्जियों को नुकसान पहुंचा था। किसानों ने दावा किया है कि 64 हजार हेक्टेयर से अधिक खड़ी फसल खराब हो चुकी है।

हरियाणा में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया है कि अभी ठंड से राहत दिखने के कोई आसार नहीं हैं। आने वाले दिनों में धुंध का दौर जारी रहेगा। बारिश के भी आसार बने हुए हैं। पहाड़ी हवाओं और धुंध के कारण आने वाले दिनों में भी तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी। 10 जनवरी के करीब मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव ( Western Disturbance Active) होने से बारिश के आसार बन सकते हैं।