Haryanaline_Logo

बारिश के साथ हुआ हरियाणा के कई जिलों में नए वर्ष का स्वागत, आज भी इन जिलों में बूंदाबांदी के साथ पड़ सकती हैं बौछार 

हरियाणा प्रदेश में के कई जिलों में नव वर्ष का स्वागत बारिश की बूंदों के साथ होगा। प्रदेश के जींद, सिरसा, हिसार, फतेहाबाद भिवानी सहित विभिन्न जिलों में 1 जनवरी को नए साल पर बूंदाबांदी के साथ अल सुबह ही पारी शुरू हो गई थी। नववर्ष 2026 की शुरुआत प्रदेश में बदले मौसम के मिजाज के साथ हुई। अल सुबह हल्की बारिश ने नए साल का स्वागत किया, जिससे मौसम में नमी बढ़ गई। बारिश और बादलों की मौजूदगी के चलते न्यूनतम तापमान में लगभग 3 डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
 
These districts Haryana light rain and showers today
Whatsapp-Group

Haryana Weather: हरियाणा प्रदेश में के कई जिलों में नव वर्ष का स्वागत बारिश की बूंदों के साथ होगा। प्रदेश के जींद, सिरसा, हिसार, फतेहाबाद भिवानी सहित विभिन्न जिलों में 1 जनवरी को नए साल पर बूंदाबांदी के साथ अल सुबह ही पारी शुरू हो गई थी। नववर्ष 2026 की शुरुआत प्रदेश में बदले मौसम के मिजाज के साथ हुई। अल सुबह हल्की बारिश ने नए साल का स्वागत किया, जिससे मौसम में नमी बढ़ गई। बारिश और बादलों की मौजूदगी के चलते न्यूनतम तापमान में लगभग 3 डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

आज भी कई जिलों में बारिश के आसार 

मौसम विभाग के अनुसार आज 2 जनवरी को प्रदेश के जींद, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, कैथल, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, पानीपत, सिरसा सहित विभिन्न जिलों में बूंदाबांदी के साथ बारिश हो सकती है। आज सुबह के समय आसमान में घने बादल छाए रहने से ठंड में कुछ हद तक राहत देखने को मिली है। बादलों के कारण वातावरण में गर्माहट महसूस की गई, जिससे लोगों को कंपकंपाती सर्दी से आंशिक राहत मिली। हालांकि नमी बढ़ने के कारण ठंड पूरी तरह से खत्म नहीं हुई। राजेश कुमार, मौसम वैज्ञानिक, जींद ने बताया कि आगामी दो दिन तक मौसम स्थिर बने रहने की संभावना है। विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके चलते तापमान में ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है, लेकिन ठंडी हवाएं चलने से सर्दी का एहसास बना रहेगा।