Haryanaline_Logo

हरियाणा के इन जिलों में आज होगी चमक गरज के साथ बारिश, इन जिलों में बढ़ेगा तापमान 

 
Whatsapp-Group

Haryana Weather News: हरियाणा में एक बार फिर से मौसम में करवट लिया है। राज्य के कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी देवी को मिल रही है वही आज मौसम वैज्ञानिको ने कई जिलों में बारिश का अनुमान जारी किया। हालांकि अभी कुछ दिनों के लिए मानसून पर ब्रेक लगने वाला है और राज्य में तापमान फिर से बढ़ने वाला है।

 21 तारीख से फिर से सक्रिय होगा मानसून

 हरियाणा में 21 तारीख से फिर से मानसून सक्रिय होगा। फिलहाल गर्मी से लोगों की परेशानियां बढ़ सकती है। राज्य में इस साल हर साल की तुलना में कम बारिश हुई है, बारिश कम होने से किसानों की परेशानियां बढ़ती जा रही है।

 आज किन दिनों में बारिश का अलर्ट?

पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं कुछ जिलों में चमक गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है।

 राजस्थान से आने वाली गर्म हवाएं बढ़ाएगी परेशानी 

 राजस्थान में अभी गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है और राजस्थान के तरफ से आने वाली गर्म हवाओं की वजह से हरियाणा के कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मानसून शुष्क पड़ा है जिससे बारिश कम हो रही है यही वजह है कि इस साल हर साल के तुलना में  बारिश कम हुई है और सूखे जैसे स्थिति बन गई है।