Haryanaline_Logo

Kal Ka Mausam: हरियाणा में अगले दो दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी हवाएं 

हरियाणा प्रदेश के विभिन्न जिलों में इन दिनों लोगों को भीषण गर्मी के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मानसून में हो रही देरी की वजह से हरियाणा प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। हालांकि आज 27 जून को प्रदेश के पानीपत, फरीदाबाद पलवल जिले में बूंदाबांदी के साथ हुई हल्की बारिश से लोगों ने भीषण गर्मी से कुछ राहत की सांस ली है। 
 
kal ka mosam haryana
Whatsapp-Group

Rain Alert Haryana: हरियाणा प्रदेश में मौसम विभाग में बारिश को लेकर नया अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में अगले दो दिनों (Kal ka Mausam) में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार 28 और 29 जून को हरियाणा प्रदेश के पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर और पानीपत सहित विभिन्न जिलों में हवाएं चलने के साथ बारिश (Rain Alert) होने का अनुमान भी है। इस दौरान कुछ जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

मानसून में हो रही तेरी के चलते प्रदेश में पड़ रही है भीषण गर्मी 

हरियाणा प्रदेश के विभिन्न जिलों में इन दिनों लोगों को भीषण गर्मी के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मानसून में हो रही देरी की वजह से हरियाणा प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। हालांकि आज 27 जून को प्रदेश के पानीपत, फरीदाबाद पलवल जिले में बूंदाबांदी के साथ हुई हल्की बारिश से लोगों ने भीषण गर्मी से कुछ राहत की सांस ली है। 

रोहतक में अधिकतम तापमान पहुंचा 43 डिग्री पार 

jind weather update

हरियाणा प्रदेश के लगभग एक दर्जन से अधिक जिलों में पिछले दो दिनों से लगातार अधिकतम तापमान (Haryana weather) 40 डिग्री और 45 डिग्री के बीच चल रहा है। आज प्रदेश के रोहतक जिले में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। इसके अलावा हिसार में अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 41.6 डिग्री सेल्सियस, जींद में 40 डिग्री सेल्सियस (Jind Weather), भिवानी में 41 डिग्री सेल्सियस और गुरुग्राम में 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा प्रदेश में 28 जून से लेकर 2 जुलाई तक कुछ जिलों में हल्की बारिश (rain alert Haryana) से तापमान में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि इस दौरान उमस वाली गर्मी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है।