Haryanaline_Logo

Kal Ka Mausam: हरियाणा में कल बादलवाई और वातावरण में नमी से कोहरा छाने की संभावना, रात के तापमान में आएगी गिरावट 

हरियाणा प्रदेश में मौसम विभाग ने कल से बादलवाई और वातावरण में नमी के कारण कोहरा छाने की संभावना जताई है। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में रात के तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है। पिछले दो-तीन दिन से प्रदेश के कई जिलों में शीत हवाओं के कारण मौसम में ठिठुरन बढ़ गई है। जींद, हिसार, सिरसा सहित विभिन्न जिलों के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
 
HARYANA WEATHER
Whatsapp-Group

Haryana Weather: हरियाणा प्रदेश में मौसम विभाग ने कल से बादलवाई और वातावरण में नमी के कारण कोहरा छाने की संभावना जताई है। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में रात के तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है। पिछले दो-तीन दिन से प्रदेश के कई जिलों में शीत हवाओं के कारण मौसम में ठिठुरन बढ़ गई है। जींद, हिसार, सिरसा सहित विभिन्न जिलों के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा प्रदेश में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री कम चल रहा है। जबकि रात्रि तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। दो दिनों से बादल छाए थे, सुबह-शाम घना कोहरा और धुंध छाए रहने से बस और ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। वहीं सर्द और बुजुर्गों पर देखने को मिल रहा मौसम का सबसे ज्यादा असर बच्चों है। चिकित्सकों ने खासकर सांस और हृदय रोगियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

रात के पारे में और गिरावट आने के आसार

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम 8 जनवरी तक सामान्य शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि 5 और 6 जनवरी को आसमान में बीच-बीच में हल्के बादल छा सकते हैं। डॉ. खीचड़ ने कहा कि इस दौरान उत्तर और उत्तर-पश्चिमी दिशा से शीत हवाएं चलेंगी, जिससे रात के तापमान में गिरावट आएगी। वातावरण में नमी के कारण उत्तर और दक्षिण हरियाणा के अधिकतर क्षेत्रों में देर रात और अलसुबह घना कोहरा छाने की संभावना है। पश्चिमी हरियाणा में हल्की से मध्यम धुंध रहेगी। दिन का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन हवाओं की ठंडक से ठिठुरन बनी रहेगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे मौसम को ध्यान में रखते हुए फसलों की सिंचाई और रखरखाव पर ध्यान रखें।