Haryanaline_Logo

Haryana Weather Alert :हरियाणा के 6 जिलों के लिए जारी हुआ शीतलहर का अलर्ट, आने वाले 2 दिन रहे सावधान, जानें पूर्वानुमान 
 

मौसम में बदलाव के साथ तापमान इ काफी गिरावट दर्ज की गई है। सर्दी के मौसम में पहली बार हुई प्रदेश में यह बारिश किसानों के चेहरों पर खुशी की रौनक लेकर आई है।
 
Whatsapp-Group

Haryana Weather Alert: हरियाणा प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार से कई जिलों में कल बारिश होने से प्रदेश के कई जिलों में मौसम पूरी तरह परिवर्तन हो गया है । मौसम में बदलाव के साथ तापमान इ काफी गिरावट दर्ज की गई है। सर्दी के मौसम में पहली बार हुई प्रदेश में यह बारिश किसानों के चेहरों पर खुशी की रौनक लेकर आई है।

 बता दे की पानीपत और करनाल की रातें सबसे ठंडी रहीं। पानीपत में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री और करनाल में 8.8 डिग्री पहुंच गया। वहीं आज भी मौसम विभाग ने कई जिलों में घनी धुंध और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने पहले ही हरियाणा प्रदेश में 22 दिसंबर से 29 दिसंबर के बीच बूंदाबांदी के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार हरियाणा लाइन वेबसाइट द्वारा प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर खबर लगाई गई थी जिस पर आज सुबह से प्रदेश में हो रही बारिश ने पक्की मुहर लगा दी है।

आज इन जिलों में अलर्ट 
 मौसम विभाग के मुताबिक आज 6 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर और करनाल शीतलहर चलेगी। 

वहीं कैथल, कुरूक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद और पलवल में घनी धुंध का अलर्ट जारी किया गया है।  मौसम विभाग का कहना है प्रदेश में 2 दिन सूखी ठंड रहेगी। 

हालांकि अगले 2 दिन बाद लगातार 2 दिन हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं ओले गिरने की भी संभावना है।