Movie prime

Haryana Today Weather: हरियाणा में आज मौसम ने ली करवट, सिरसा सहित इन जिलों में बिछी कोहरे की सफेद चादर

इस सप्ताह हरियाणा में तापमान में हो सकती है 7 से 8 डिग्री तक गिरावट
 
mosham ki jankari
उत्तर- पश्चिमी हवाओं के चलते मौसम में हुआ बदलाव

Haryana Today Weather: हरियाणा प्रदेश में आज सुबह कई जिलों को कोहरे की सफेद चादर ने ढक लिया है। सिरसा जिले में आज अलसुबह से ही काफी तेज धुंध आने के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर से भी काम रह गई है। सिरसा के साथ-साथ फतेहाबाद, हिसार, जींद, चरखी दादरी भिवानी आदि जिलों में भी आज लोगों को कोहरे के चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में हुए अचानक बदलाव और कोहरा छाने से इन जिलों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। दूसरी तरफ रविवार की छुट्टी के बाद आज हरियाणा प्रदेश में बच्चों के स्कूल भी शुरू हो गए हैं। आज अचानक मौसम में बदलाव होने और ठंड बढ़ने से बच्चों को भी स्कूल आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं ठंड बढ़ने और कोहरा पड़ने से किसानों के चहरों पर खुशी दिखाई दी। किसानों का मानना है कि ठंड बढ़ने से उनकी फसलों में काफी फायदा मिलेगा।

उत्तर- पश्चिमी हवाओं के चलते मौसम में हुआ बदलाव

हरियाणा प्रदेश में आज सुबह से मौसम में तापमान में गिरावट के साथ बदलाव देखने को मिला। प्रदेश के मौसम में यह बदलाव उत्तर- पश्चिमी हवाओं के चलते देखने को मिला है। वर्तमान में पहाड़ों पर बर्फबारी होने से हरियाणा के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है और कोहरे के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। कोहरे के कारण हरियाणा प्रदेश के कई जिलों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रह गई है। बीते 24 घंटे में हरियाणा का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री दर्ज किया गया।

इस सप्ताह हरियाणा में तापमान में हो सकती है 7 से 8 डिग्री तक गिरावट

haryana ka mosham

हरियाणा प्रदेश में आज उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलते अचानक मौसम बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।  मौसम विशेषज्ञों की माने तो आने वाले दिनों में प्रदेश में 7 से 8 डिग्री की गिरावट आ सकती है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि इस सप्ताह हरियाणा प्रदेश में ठंड बढ़ने और कोहरा छाया रहने का अनुमान है। मौसम में बदलाव के चलते रात के समय व सुबह और शाम ठिठुरन महसूस की जाएगी। हालांकि इस सप्ताह किसी भी प्रकार की हल्की या तेज बारिश होने का अनुमान नहीं है। वहीं दिन में तेज धूप भी निकल सकती है।

बीते 24 घंटे में हरियाणा में कैथल जिला रहा सबसे प्रदूषित शहर

हरियाणा प्रदेश में पिछले लगभग 1 महीने से लोगों को प्रदूषण का स्तर बढ़ने से समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्रदूषण के सत्र को सुधारने हेतु हरियाणा प्रदेश के कई जिलों में प्रशासन द्वारा GRAP 4 लागू किया गया। वहीं दिल्ली एनसीआर के अंदर आने वाले 14 जिलों में स्कूलों में 12वीं कक्षा तक छुट्टी कर दी गई थी। प्रदेश में बढ़ती ठंड के साथ-साथ किसानों द्वारा कोहरे की आड़ में धान के अवशेष जलाने के मामले भी बढ़ जाते हैं।किसानों द्वारा खेतों में धान के अवशेष जलाने से वायु प्रदूषण भी बढ़ जाता है। हरियाणा प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान सबसे प्रदूषित शहर की बात करें तो इस श्रेणी में प्रथम स्थान पर कैथल जिला रहा। कैथल जिले का बीते 24 घंटे में AQI 320 दर्ज किया गया। कैथल के अलावा फरीदाबाद, गुरुग्राम, यमुनानगर, बहादुरगढ़ और पानीपत में भी AQI 200 से उपर रहा।