पंजाब प्रदेश में मौसम ने मारी पलटी, कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट हुआ जारी

Rain alert in Punjab: पंजाब प्रदेश में मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। मौसम विभाग ने पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग में बारिश का यह अलर्ट 4 फरवरी और 5 फरवरी को पंजाब प्रदेश के कई जिलों में जारी किया है। हालांकि राज्य में आज बारिश की संभावना के बावजूद कई जिलों में सुबह की शुरुआत घनी धुंध और कोहरे से हुई है। धुंध के कारण प्रदेश के कई क्षेत्रों में विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई है। आपको बता दें कि बीते सोमवार (3 फरवरी) से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम विभाग ने 5 फरवरी तक प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है।
इन जिलों में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश
मौसम विभाग ने पंजाब प्रदेश के बारिश होने की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण पंजाब प्रांत के फतेहगढ़ साहिब, बरनाला, पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, कपूरथला, नवांशहर, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, जालंधर, होशियारपुर, रूपनगर, और पटियाला में 5 फरवरी तक बारिश और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में अगर मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार बारिश होती है तो सबसे अधिक फायदा किसानों को होगा। क्योंकि वर्तमान में किसानों की गेहूं की फसलें खेतों में लहरा रही हैं। ऐसे में अगर अब बारिश होती है तो फसलों में पानी की कमी तो दूर होगी ही होगी साथ ही साथ पैदावार भी अच्छी होगी।
फरवरी महीने में तापमान में एक बार फिर देखने को मिली गिरावट
पंजाब प्रदेश में जनवरी महीने में कड़ाके की ठंड पड़ने के बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की गई। लेकिन फरवरी महीने के शुरू होती एक बार फिर मौसम में बदलाव के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बीते रविवार (2 फरवरी) को अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। अब एक बार फिर मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए बारिश के अनुसार प्रदेश में तेज हवाएं चलने और बारिश होने से तापमान में फिर गिरावट आ सकती है। पिछले दो-तीन दिन से प्रदेश में लगातार धुंध और कोहरे के वजह से विजिबिलिटी काम हो रही है।