Haryanaline_Logo

Haryana Weather: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में तेज बारिश हुई शुरू, मौसम विभाग ने 11 जिलों में किया रेड अलर्ट जारी 

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज एक बार फिर फतेहाबाद और सिरसा जिले के कई क्षेत्रों में तेज बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग की माने तो आज सिरसा और फतेहाबाद के अलावा प्रदेश के कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, हिसार, जींद, करनाल, यमुनानगर, रोहतक और सोनीपत व पानीपत में भी मूसलाधार बारिश (heavy rain alert Haryana) हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश के भिवानी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और नूंह के साथ पलवल जिले में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
 
weather update haryana
Whatsapp-Group

Haryana News: हरियाणा प्रदेश की राजस्थान सीमा से सटे सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जिले में कल शाम से कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है। आज भी सिरसा जिले में इस समय ऐलनाबाद विधानसभा में भारी-भारी सो रही है। जानकारी के अनुसार सिरसा जिले के खेड़ी, गुसाईयाना, रामपुरा ढिल्लों, कुम्हारिया, कागदाना सहित राजस्थान सीमा से सटे विभिन्न गांव में इस समय तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल प्रदेश के कई जिलों में बारिश (weather update Haryana) का दौर जारी रहेगा। हरियाणा प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम विभाग ने राज्य के 11 जिलों में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। 

इन जिलों में होगी आज मूसलाधार बारिश 

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज एक बार फिर फतेहाबाद और सिरसा जिले के कई क्षेत्रों में तेज बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग की माने तो आज सिरसा और फतेहाबाद के अलावा प्रदेश के कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, हिसार, जींद, करनाल, यमुनानगर, रोहतक और सोनीपत व पानीपत में भी मूसलाधार बारिश (heavy rain alert Haryana) हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश के भिवानी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और नूंह के साथ पलवल जिले में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों में आज बारिश के साथ 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना भी जताई गई है। आज सोमवार की सुबह से ही प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं।

सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जिले में कल भी हुई कई क्षेत्रों में बारिश (Rain Update Haryana)

हरियाणा प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जिले में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात में भारी बारिश हुई। सिरसा जिले के कुछ गांवों से ओलावृष्टि (Hailstorm) की खबर भी सामने आई है। हिसार शहर में रात में हुई बारिश से अस्पताल में पानी भर गया था, जिसे निकालने के लिए प्रशासन कार्य कर रहा है। इसके अलावा प्रदेश के सिरसा और बहादुरगढ़ में तेज बारिश और आंधी तूफान से सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया और कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने और राजस्थान प्रदेश के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से नमी वाली हवाएं उत्तर पश्चिमी क्षेत्रों की तरफ आने की संभावना है। हरियाणा प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव मौसम विभाग ने आज 11 जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।