Movie prime

हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन तक हल्की बारिश और बादल छाने की संभावना, सिरसा समेत कई जिलों में बढ़ेगी ठिठुरन 

हरियाणा के इन जिलों में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश 
 
 सिरसा समेत कई जिलों में बढ़ेगी ठिठुरन
हरियाणा में आज रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, इसके प्रभाव से 15 और 16 फरवरी को हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। 

Haryana Weather Update : हरियाणा में किसानों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है।  बता दे की प्रदेश में एक बार  फिर मौसम बदलने वाल है। जिसके चलते किसानों की फसलों को फायदा पहुंचने वाला है। फरवरी महीने में प्रदेश में लगातार मूसम में बदलाव देखा गया है। वहीँ फरवरी महीने के अंत तक अन्य सालों के मुकाबले तापमान में अधिक बढ़ोतरी देखि जा सकती है। 

जमीनीं हवाओं से गिरा तापमान 
 मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दो दिन से चल रही जमीनी हवाओं के कारण हरियाणा के तापमान में अचानक गिरावट देखी जा रही है। जहां 2 दिन पहले अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक चला गया था, वहीं अब 25 डिग्री के आसपास है। कुछ जिलों में तापमान इससे भी कम है।


आज रात से एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ
किसानों के लिए अच्छी खबर ये आ रही है कि हरियाणा में आज रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय (Western disturbance active) होने जा रहा है, इसके प्रभाव से 15 और 16 फरवरी को हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। 

मौसम महानुभाव का कहना है कि आने वाले दिनों में लगातार जमीनी हवाएं और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने के कारण हरियाणा में तापमान में हल्की गिरावट जारी रहेगी।


इस महीने में 3 बार और बदलेगा हरियाणा का मौसम 
हरियाणा में लगातार फरवरी महीने में मौसम में बदलाव देखा गया है वहीँ आने वाले दिनों में भी लगातार मौसम में बदलाव देखा जायगा। बता दे कि 15 फरवरी, फिर 19 फरवरी और फिर 24 फरवरी को एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ (Western disturbance) के सक्रिय होने से पूरे इलाके में मौसम में लगातार बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।


फसलों के लायक है फिलहाल मौसम 

अधिक जानकरी के लिए बता दे की भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD UPDATE) के अनुसार अभी मौसम साफ है। लेकिन नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण चलने वाली हवाओं और बादलों के कारण तापमान में बदलाव आएगा। फिलहाल दिन में धूप खिलने के कारण प्रदेश के कई जिलों का तापमान 25 डिग्री के आसपास है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार रोहतक का तापमान 25.7 डिग्री पर पहुंच गया। यह प्रदेश में सबसे अधिक है। इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी मामूली कमी दर्ज की गई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी औसत तापमान फसल के लिए सही है।