Movie prime

Haryana Weather Forecast: हरियाणा में कल रात से बदलेगा मौसम, दो दिन होगी झमाझम बारिश 

Haryanaline: हरियाणा के 4 जिलों जिलों अंबाला, करनाल, कुरूक्षेत्र और कैथल के लिए धुंध का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, सोनीपत, पानीपत सिरसा, फतेहाबाद, यमुनानगर और पंचकूला में भी कोहरे का कहर जारी रहने वाला है।
 
f
10 जनवरी की रात से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से हवाओं की दिशा बदलेगी

Haryana Weather Alert: हरियाणा में कड़ाके की ठंढ के बिच एक बार फिर बारिश के लिए तैयार हो जाएँ।  क्योंकि हरियाणा में कल रात से फिर मौसम करवट लेने वाला है।  

हरियाणा के इन जिलों में धुंध का कहर जारी 
हरियाणा के 4 जिलों जिलों अंबाला, करनाल, कुरूक्षेत्र और कैथल के लिए धुंध का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, सोनीपत, पानीपत सिरसा, फतेहाबाद, यमुनानगर और पंचकूला में भी कोहरे का कहर जारी रहने वाला है।

हरियाणा के इन जिलों में कोहरे से निजात 

मौसम विभाग के अनुसार  महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में आज आमजन को कोहरे से निजात मिलने वाली है।  

वाहन चालकों को हो रही है परेशानियां 
वहीँ बात करें तो सोनीपत के रास्ते से दिल्ली का सफर करने वाले वाहन चालकों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक बीते दिन भिवानी की राते रुला देने वाली थी और कड़ाके की ठंड ने लोगों को घरों पर रहने के लिए मजबूर कर दिया। यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा। बता दे की हरियाणा के लगभग शहर कोल्डवेव की चपेट में है और यहाँ न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चल रहा है। वहीं हिसार का बालसमंद में सबसे ज्यादा ठंढ दर्ज की गई है। 

हरियाणा में दो दिन होगी झमाझम बारिश 

वहीं मौसम विभाग के अनुसार कल लेकिन उत्तरी और उत्तर–पश्चिमी हवाओं की वजह से रात का तापमान गिरावट के साथ मौसम में परिवर्तन होने वाला है। सुबह के समय धुंध रहेगी। हालांकि 10 जनवरी की रात से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से हवाओं की दिशा बदलेगी। जिससे 11–12 जनवरी के कई शहरों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।