Haryanaline_Logo

Haryana Weather Forecast: हरियाणा के जींद समेत कई जिलों में बारिश शरू, आज प्रदेश में ओलावृष्टि की भी संभावना

आज सुबह 5:30 बजे से फतेहाबाद, कैथल, जींद, हिसार, रोहतक, भिवानी, पानीपत, अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा और राज्य के आसपास के इलाकों में गरज के साथ बारिश शुरू हो गई।
 
हरियाणा के जींद समेत कई जिलों में बारिश शरू, आज प्रदेश में ओलावृष्टि की भी संभावना
Whatsapp-Group

Haryana Weather Forecast:  पश्चिमी विक्षोभ आज हरियाणा में सक्रिय हो गया है। राज्य के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के 17 जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

बताया जा रहा है कि आज सुबह 5:30 बजे से फतेहाबाद, कैथल, जींद, हिसार, रोहतक, भिवानी, पानीपत, अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा और राज्य के आसपास के इलाकों में गरज के साथ बारिश शुरू हो गई।

इन जिलों में अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, झज्जर, रोहतक, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं।

इनमें से पानीपत में आज सुबह से तेज हवाओं के साथ बूंदा-बांदी जारी है। वहीं, जींद और झज्जर में सुबह 5 बजे से हल्की बारिश हो रही है।

कई जिलों में भारी बारिश भी हुई। किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। मौसम विभाग ने राज्य में भारी बारिश की भी भविष्यवाणी की है।

भारी बारिश और बाढ़ ने फसलों को तबाह कर दिया है। इससे फसलों को नुकसान पहुंचता है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, इस समय गेहूं की फसल परिपक्व हो चुकी है और तैयार है। ऐसे में किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।