Haryanaline_Logo

Weather Update: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ मचाएगी तबाही, मौसम विभाग ने किया भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Weather Update: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ मचाएगी तबाही, मौसम विभाग ने किया भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी
 
Weather Update
Whatsapp-Group

Western Disturbance: हरियाणा प्रदेश में मौसम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। पश्चिमी विक्षोभ (Western disturbance) सक्रिय होने के कारण प्रदेश में आज से मौसम विभाग ने भारी बारिश और ओलावृष्टि (hail storm) का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को हरियाणा प्रदेश में भारी बारिश व बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। अगले दो दिन हरियाणा के अलावा शुक्रवार भी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ सहित कई राज्यों में भारी बारिश (heavy rain alert) होने के आसार हैं। मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार को हरियाणा और चंडीगढ़ में ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं प्रदेश में आज मौसम खराब (Mausam update) होने के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज भी की गई है। आज अलसुबह से राज्य के कई जिलों में बूंदाबांदी और शीतलहर शुरू हो चुकी है। 


हरियाणा के इन जिलों में रहेगा घना कोहरा

मौसम विभाग ने हरियाणा प्रदेश (weather update Haryana) में 28 से 31 दिसंबर तक अलसुबह से दोपहर तक घना कोहरा छाया रहने की आशंका जताई है। हरियाणा के अलावा हिमाचल प्रदेश में भी 29 दिसंबर तक अलग-अलग इलाकों में देर रात से सुबह तक घना कोहरा छाया रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा प्रदेश में 28 दिसंबर से सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और कैथल सहित कई जिलों में घना कोहरा पड़ना शुरू हो जाएगा।

पर्वतीय राज्यों में लगातार गिर रहा है तापमान

देश में बारिश व बर्फबारी के कारण पर्वतीय राज्यों के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान लगातार शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम भारत सहित बिहार और मध्य, पश्चिम व पूर्वी भारत के भी कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है। जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बर्फ पड़ने का दौर शुरू हो चुका है। पर्वतीय राज्यों में बर्फबारी होने के कारण हरियाणा प्रदेश में आने वाले दिनों में शीत लहर (cold wave)  का दौरा एक बार फिर शुरू हो सकता है।