Haryana Weather: हरियाणा में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में मात्र 5.3 डिग्री का अंतर, शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन
Winter Update In Haryana: हरियाणा प्रदेश में सर्द हवाओं के असर से आज सोमवार को न्यूनतम तापमान में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई। शनिवार को जहां न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस और रविवार और सोमवार को भी सामान्य तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान के साथ-साथ प्रदेश में आज सोमवार को अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान18 डिग्री सेल्सियस और रविवार को 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।
प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह के समय ठंडी हवाओं के साथ कोहरा छाया रहा और आसमान में बादलों की चादर दिखाई दे रही है। शीतलहर ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। शीतलहर को देखते हुए विभिन्न जिलों के डीसी ने सरकार की एडवाइजरी जारी की।
ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहें; सिर, गर्दन, हाथ-पैर को ढकें, गीले कपड़े तुरंत बदलें
जींद जिले के डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने आमजन से सावधानी बरतने की अपील की। हरियाणा सरकार ने आमजन और पशुओं को शीतलहर से बचाने के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। डीसी ने नागरिकों से कहा कि वे एडवाइजरी का पूरी तरह पालन करें और ठंड से बचें। उन्होंने बताया कि घर में ठंडी हवा के प्रवेश को रोकें, पर्याप्त गर्म कपड़ों का इंतजाम करें और अनावश्यक यात्रा से बचें। सिर, गर्दन, हाथ-पैर को ढकें, गीले कपड़े तुरंत बदलें और दस्तानों का प्रयोग करें।
शीतलहर में पशुओं का रखें खास ध्यान
डीसी ने कहा कि ठंड में पशुओं को अधिक भोजन की आवश्यकता होती है। रात को पशु आवास को ढकें और उन्हें खुले में न छोड़ें। ठंडा चारा और पानी देने से बचें। आपात स्थिति में हेल्पलाइन 112 पर संपर्क करें। घने कोहरे में दृश्यता कम हो जाती है। ऐसे में वाहन चालकों को सीमित गति से चलाना चाहिए, अपनी लेन में बने रहना चाहिए और ओवरटेक से बचना चाहिए। ट्रैफिक नियमों का पालन कर ही सुरक्षित यात्रा संभव है। हाइपोथर्मिया की स्थिति में व्यक्ति को तुरंत गर्म स्थान पर ले जाएं। गीले कपड़े बदलें, गर्म कंबल या चादर से शरीर को ढकें। गर्म पेय दें और यदि स्थिति बिगड़े तो चिकित्सकीय मदद लें।
