Movie prime

हरियाणा के जींद-हिसार समेत 5 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठंढक, करनाल ठंडा तो फरीदाबाद गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड- Haryana Rain Alert

Haryanaline: दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव थे मगर अभी तक बारिश नहीं हुई है। हरियाणा के कुछ दक्षिण व पूर्वी इलाकों में एक दो स्थान पर बूंदाबांदी हो सकती है। सुबह नारनौल में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली है।  फरवरी के पहले सप्ताह में बारिश फसलों के लिए अच्छी मानी जाती है।
 

Haryana Rain Alert: हरियाणा में मौसम एक बार दिर मौसम करवट ले चूका है।  कई राज्यों में बारिश से एक बार फिर तापमान गिरा है वहीँ हरियाणा में आज भी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 

दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव 
अधिक जानकारी के लिए बता दे की हरियाणा में 31 जनवरी के बाद से ही लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव थे मगर अभी तक बारिश नहीं हुई है। हरियाणा के कुछ दक्षिण व पूर्वी इलाकों में एक दो स्थान पर बूंदाबांदी हो सकती है। सुबह नारनौल में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली है।  फरवरी के पहले सप्ताह में बारिश फसलों के लिए अच्छी मानी जाती है।

आज प्रदेश के पांच जिलों में बारिश का अलर्ट 
बता दे की हरियाणा के 5 जिलों फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल और कुरुक्षेत्र में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी (yellow Alert) किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (India meteorology department) ने चेतावनी जारी कर पंजाब के साथ लगते 4 जिलों के साथ हिसार में भी बारिश की संभावना जताई है।

लगातार तापमान में आएगी गिरावट 
बारिश नहीं होने से किसान मायूस है। आज उम्मीद जताई जा रही है कि गेहूं के इलाके वाले 5 जिलों में बारिश से किसानों को राहत मिल सकती है। मौसम विशेषज्ञों (Meteorologists) का कहना है कि आज कहीं-कहीं बिखराव वाली छिटपुट बूंदा-बांदी की संभावना है। 5 फरवरी के बाद एक बार फिर से हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और सम्पूर्ण इलाके में कोहरा की गतिविधियां जारी रहेगी।

फरवरी के दूसरे सप्ताह से बढ़ेगा तापमान
मौसम विज्ञानियों की माने तो फरवरी के दूसरे सप्ताह के बाद तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा और इस महीने के अंत तक गर्मी महसूस होने लगेगी। हालांकि एक के बाद एक 5 पश्चिमी विक्षोभ (Western disturbance) फरवरी में आएंगे जिससे मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है।

अभी जो मौसम बना हुआ है उससे सुबह शाम ठंड अपने मीठे तेवर दिखाएगी, जबकि धीरे-धीरे दिन के तापमान में और अधिक बढ़ोतरी की संभावना है। वहीँ बीते दिन की बात करें तो करनाल ठंडा तो फरीदाबाद में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

News Hub