Haryana Rain Alert Today: हरियाणा के जींद-सिरसा समेत 17 जिलों के लिए आज येलो अलर्ट, बारिश के साथ होगी ओलावृष्टि, जाने मौसम विभाग नया अपडेट

Haryana Rain Alert Today: हरियाणा में तेज हवाओं के साथ आज दिन की शरुवात हुई है। तेज हवा के साथ कोहरे की चादर ने पुरे प्रदेश को ढक दिया है। बता दे की हरियाणा में आज शनिवार से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा।
अगले 72 घंटे तक राज्य में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के भी आसार है। हरियाणा में आज मौसम विभाग ने 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।
हरियाणा के इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
आज हरियाणा में मौसम पूरी तरह परिवर्तित दिखेगा। हरियाणा इन जिलों मी आज अलर्ट जारी हुआ है। इनमें हिसार, कैथल, जींद, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, सिरसा, फतेहाबाद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल हैं। दक्षिण हरियाणा में बारिश के साथ कई जगह कोहरा आज दिन भर छाया रहने वाला है।
रात से हरियाणा के इन जिलों में विजिबिलिटी शून्य
हरियाणा पिछले कई दिनों से शीतलहर की चपेट में है। प्रदेश में शुक्रवार रात को , जींद, पानीपत, भिवानी और हिसार के आसपास के क्षेत्रों में घनी धुंध छाई। यहां विजिबिलिटी शून्य रही।
12 जनवरी से हरियाणा में दिखेगा कोहरे का कहर
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि अगर बादलवाई छाएगी तो धुंध का असर कम हो जाएगा। उत्तरी राजस्थान पर एक चक्रवातीय सर्कुलेशन बन रहा है, जिसको अरब सागर से नमी मिलेगी। यह हवाएं राजस्थान से होते हुए हरियाणा में भी बारिश करेगी। बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।
बादलवाई व बारिश के कारण अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। बादल छाए रहने से रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
बारिश के बाद 12 जनवरी से कुछ इलाकों में असली कोहरे का कहर देखने को मिल सकता है। इससे दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी, वहीं बारिश के बाद रातें अधिक ठंडी होने वाली है और पारा और अधिक निचे जायगा। लेकिन तापमान के जमाव बिंदु पर जाने के चांस अभी कम दिखाई दे रहे हैं।
बारिश के कारण नमी रहेगी जिससे तापमान में गिरावट तो आएगी, लेकिन वह जमाव बिंदु की ओर नहीं जाएगा।